फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African legend Hashim Amla announced retirement from International Cricket

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Fri, 09 Aug 2019 02:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 09 Aug 2019 02:35 PM IST
सार

  • अमला ने 124 टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के लिए 9282 रन बनाए
  • टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले एकलौते द, अफ्रीकी बल्लेबाज
  • साउथ अफ्रीका के लिए 181 वनडे मैच में 8113 रन 

विज्ञापन
South African legend Hashim Amla announced retirement from International Cricket
हाशिम अमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज हाशिम अमला ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। गुरुवार को उन्होंने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हालांकि अमला दुनिया भर की टी-20 लीग खेलते रहेंगे।

विज्ञापन


अपने 15 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में हाशिम अमला ने 18 हजार से ज्यादा रन बनाए। अमला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2 हजार, 3 हजार, 4 हजार, 5 हजार, 6 हजार और 7 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वन-डे क्रिकेट में 50 से ज्यादा की औसत और 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन ठोकने वाले बल्लेबाज ने वन-डे में 27 शतक भी लगाए हैं।
विज्ञापन


हाशिम अमला को टेस्ट स्पेशलिस्ट माना जाता था। दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक ठोकने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे हाशिम अमला 2010 और 2013 में अपने देश के प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 वर्षीय अमला ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2004 में भारत के खिलाफ की थी। वहीं अपना पहला वनडे मैच खेलने के लिए उन्हें चार साल का इंतजार करना पड़ा और 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला। अपने 15 साल के करियर में उन्होंने 349 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 18000 से ज्यादा रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed