फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो साल पहले संन्यास ले चुके डीविलियर्स की वापसी की अटकलें तेज, कोच बाउचर ने किया ये खुलासा

Sat, 21 Nov 2020 08:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 21 Nov 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
South African coach Mark Boucher revealed, Ab de Villiers who retired two years ago can return in international cricket
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डीविलियर्स भले ही 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनके अंदर की आग अभी खत्म नहीं हुई है। इसकी झलक वे हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में दे चुके हैं। यही कारण है कि दक्षिण अफ्रीका के कोच और डीविलियर्स के पुराने साथी मार्क बाउचर को उनकी वापसी की उम्मीद है।

South African coach Mark Boucher revealed, Ab de Villiers who retired two years ago can return in international cricket
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल की शानदार फॉर्म के बाद जब बाउचर से डीविलियर्स की वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय टीम चयन की चर्चाओं में शामिल हैं और अगर वह फ्रेंचाइजी लीग में अच्छा क्रिकेट खेलना जारी रखते हैं तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

South African coach Mark Boucher revealed, Ab de Villiers who retired two years ago can return in international cricket
AB DE VILLIERS

बाउचर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि कोविड-19 से पहले डीविलियर्स के चयन को लेकर चर्चा थी। दिलचस्प बात यह है कि ऐसी खबरें थीं कि एबीडी 2019 विश्व कप खेलने के लिए इच्छुक थे, लेकिन अंत में, उनका नाम मुख्य टीम में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
South African coach Mark Boucher revealed, Ab de Villiers who retired two years ago can return in international cricket
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीकी कोच ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि एबी कोविड से पहले चर्चा में था, ईमानदारी से कहूं तो जब वह अच्छा क्रिकेट खेल रहा होता है तो हमेशा चर्चा में रहता है। हालांकि इधर मेरी उनसे बिल्कुल भी चर्चा नहीं हुई, वह आईपीएल में खेल रहे हैं। उनका आईपीएल भी बहुत अच्छा था।

विज्ञापन
South African coach Mark Boucher revealed, Ab de Villiers who retired two years ago can return in international cricket
एबी डिविलियर्स - फोटो : PTI

बता दें कि 36 वर्षीय क्रिकेटर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 15 मैचों में 454 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत जहां 45 से अधिक रही वहीं स्ट्राइक रेट भी 158 का रहा। उन्होंने इस सीजन में मैच जिताऊ पारियों के साथ पांच अर्धशतक भी लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed