{"_id":"5fb8a2d91b203d363c22f7b5","slug":"do-not-like-seeing-him-crying-revealed-mohammed-siraj-before-his-fatherther-death-during-ipl-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता के जनाजे को कंधा भी नहीं दे पाए मोहम्मद सिराज, तीन माह पहले हुई थी आखिरी मुलाकात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिता के जनाजे को कंधा भी नहीं दे पाए मोहम्मद सिराज, तीन माह पहले हुई थी आखिरी मुलाकात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 21 Nov 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अपने पिता के साथ मोहम्मद सिराज
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने बच्चों की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए एक पिता दुनिया की सारी विपत्तियों से भिड़ जाता है। जिंदगी की हर चुनौती से लड़ जाता है। ताकि उनके अपनों को कोई कमी महसूस न हो। मोहम्मद गौस भी ऐसे ही एक आदर्श पिता थे, जिन्होंने सिराज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत की। बीती रात उनका महज 53 वर्ष की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया।
2 of 6
पिता मोहम्मद गौस के साथ सिराज
- फोटो : Social Media
ऑटो चालक रहते हुए भी सिराज के पिता ने उन्हें जिंदगी में कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होने दी, उन्होंने सिराज के लिए वह सबकुछ किया जो एक पिता की जिम्मेदारी होती है। अब सिराज की बदकिस्मती देखिए इसी क्रिकेट के चलते वह अपने पिता के जनाजे में तक शामिल नहीं हो पाएंगे। आखिरी बार अपने पिता का चेहरा नहीं देख पाएंगे।
3 of 6
सिराज के नए घर में आयोजित बिरयानी पार्टी में टीम इंडिया
मोहम्मद सिराज के पिता काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। उनके फेफड़ों में संक्रमण था। IPL के दौरान ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब से उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं था। हैदराबाद की तंग गलियों में दिन-रात ऑटो चलाकर अपने बेटे के सपनों के लिए जी-तोड़ मेहनत करने वाले गौस ने शुक्रवार रात आखिरकार दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिराज
- फोटो : social media
सिराज की अपने पिता से आखिरी मुलाकात भी लगभग तीन माह पहले ही हुई थी। यूएई में हुए आईपीएल के 13वें संस्करण में खेलने के लिए सिराज आरसीबी के दल के साथ 20 अगस्त के आसपास भारत से उड़ान भर चुके थे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम क्रिकेटर को टेस्ट टीम में जगह के साथ मिला इसलिए संयुक्त अरब अमीरात से ही सिराज ऑस्ट्रेलिया आ गए।
विज्ञापन
5 of 6
मोहम्मद सिराज
- फोटो : ANI
आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद सिराज ने बताया था कि वह अपने पिता की खराब होती हालत को लेकर चिंतित है। बकौल क्रिकेटर, 'उनके साथ फोन पर बातें करता हूं, लेकिन जब वो रोने लगते हैं तो मुझे से यह बात सहन नहीं हो पाती और फोन काट देता हूं। मैं घर जाकर उनको मनोबल भी नहीं बढ़ा सकता हूं। पिछले मैच से पहले ही उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।