फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African batting great AB de Villiers says Rohit Sharma has no reason to retire praises his career

Rohit Sharma: 'रोहित शर्मा को संन्यास लेने की जरूरत नहीं', दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व बल्लेबाज ने दिया बयान

Thu, 13 Mar 2025 04:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Mar 2025 04:15 PM IST
सार

डिविलियर्स ने साफ कहा है कि रोहित को संन्यास लेने की जरूरत नहीं है। डिविलियर्स ने साथ ही कहा कि रोहित वनडे क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक होंगे। 

विज्ञापन
South African batting great AB de Villiers says Rohit Sharma has no reason to retire praises his career
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

रोहित शर्मा के वनडे से संन्यास को लेकर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय कप्तान रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद स्पष्ट किया था कि उनकी योजना अभी इस प्रारूप को छोड़ने की नहीं है। हालांकि, रोहित को संन्यास लेना चाहिए या नहीं इसे लेकर चर्चा जारी है। इसी कड़ी में अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम भी जुड़ गया है। डिविलियर्स ने साफ कहा है कि रोहित को संन्यास लेने की जरूरत नहीं है। डिविलियर्स ने साथ ही कहा कि रोहित वनडे क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक होंगे। 
विज्ञापन

डिविलियर्स को भरोसा, सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ वनडे कप्तान होंगे रोहित 
डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, दूसरे कप्तानों की तुलना में रोहित का जीत का प्रतिशत देखिए, करीब 74 प्रतिशत है जो अतीत के बाकी कप्तानों से बेहतर है। अगर वह खेलता रहा तो सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ वनडे कप्तानों में से एक होगा। वह संन्यास क्यों ले? उसका बतौर कप्तान ही नहीं बल्कि बल्लेबाज के तौर पर भी शानदार रिकॉर्ड है। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उसने 76 रन बनाकर भारत को शानदार शुरुआत दी और जीत की नींव रखा। जब दबाव चरम पर था तब उसने मोर्चे से अगुआई की।
.
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: रोहित शर्मा के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर आया पोंटिंग का बयान, बताया क्या होगा लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

डिविलियर्स ने कहा, रोहित शर्मा को संन्यास लेने की कोई जरूरत नहीं है। उसे किसी आलोचना को सुनने की भी जरूरत नहीं है। उसका रिकॉर्ड ही उसके लिए बोलता है। उसने अपने खेल को भी बदल दिया है। पावरप्ले में बतौर सलामी बल्लेबाज उसका स्ट्राइक रेट उतना ज्यादा नहीं था, लेकिन 2022 के बाद से पहले पावरप्ले में यह 115 हो गया है। यही महान और अच्छे में फर्क होता है।

विज्ञापन

रोहित ने संन्यास की खबरों को किया था खारिज
न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद रोहित ने संन्यास की खबरों को खारिज किया था। रोहित ने संन्यास की अफवाह फैलाने वाले आलोचकों से कहा था, मैं वनडे प्रारूप से संन्यास लेने नहीं जा रहा हूं। कृपया अफवाहें मत फैलाइए। कोई फ्यूचर प्लान नहीं है। जो हो रहा है, वो चलता जाएगा।

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: रोहित को मिला इस पूर्व भारतीय कप्तान का समर्थन, बोले- उन्हें भविष्य पर फैसला करने के लिए समय दें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed