{"_id":"67d1a30722f771e531005d8e","slug":"dilip-vengsarkar-says-rohit-sharma-should-get-to-decide-own-future-retirement-speculation-unwarranted-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: रोहित को मिला इस पूर्व भारतीय कप्तान का समर्थन, बोले- उन्हें भविष्य पर फैसला करने के लिए समय दें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: रोहित को मिला इस पूर्व भारतीय कप्तान का समर्थन, बोले- उन्हें भविष्य पर फैसला करने के लिए समय दें
Wed, 12 Mar 2025 08:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Mar 2025 08:37 PM IST
सार
रोहित ने हालांकि, अपनी कप्तानी में भारत को करीब नौ महीने के भीतर दूसरा आईसीसी खिताब दिलाया। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित ने अपने संन्यास से जुड़ी खबरों को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर इस बात से निराश हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें चल रही थी। वेंगसरकर ने रोहित का समर्थन करते हुए कहा कि रोहित जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को अपने भविष्य पर फैसला करने के लिए समय मिलना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित के भविष्य पर सवाल उठने लगे थे।
विज्ञापन
भारत को दिलाया दूसरा आईसीसी खिताब
रोहित ने हालांकि, अपनी कप्तानी में भारत को करीब नौ महीने के भीतर दूसरा आईसीसी खिताब दिलाया। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित ने अपने संन्यास से जुड़ी खबरों को खारिज कर दिया था। वेंगसरकर ने कहा, मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। 2027 विश्व कप तक अभी बहुत सारे मैच होने हैं। बहुत कुछ उनकी फॉर्म और फिटनेस पर निर्भर करेगा। इस समय कुछ भी कहना उचित नहीं है लेकिन वह कप्तान और खिलाड़ी दोनों के रूप में शानदार रहे हैं। मुझे नहीं पता कि लोगों ने उनके संन्यास पर क्यों अटकलें लगाईं, यह गैरजरूरी है। उनके जैसे कद के खिलाड़ी को अपने भविष्य के बारे में फैसला करने का अधिकार होना चाहिए।

टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों में बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रोहित ने प्रभावशाली पारियां खेली। दुबई में उन्होंने सुनिश्चित किया कि भारत पावरप्ले का अधिक से अधिक लाभ उठाए, विशेषकर फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद दबाव में लक्ष्य का पीछा करते समय।
रोहित की मौजूदगी पर क्या बोले वेंगसरकर?
वेंगसरकर ने कहा, रोहित इस समय जिस तरह से खेल रहे हैं वह शानदार है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक बनाए हैं। मैं उनके बारे में और क्या कह सकता हूं। विराट और रोहित जैसे खिलाड़ी बड़े मैच के खिलाड़ी हैं, जितना बड़ा मंच होगा, प्रदर्शन उतना ही बेहतर होगा। टीम के दृष्टिकोण से यह बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी मौजूदगी ही विपक्षी टीम का मनोबल गिरा देती है।