फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African batter Matthew Breetzke became first man to hit 150 on his debut in a ODI match records

SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीत्जके ने डेब्यू वनडे मैच में बनाए 150 रन, 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Mon, 10 Feb 2025 04:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Feb 2025 04:51 PM IST
सार

ब्रीत्जके ने 148 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान तेंबा बावुमा का विकेट जल्दी गंवा दिया था, जिसके बाद ब्रीत्जके ने जैमी स्मिथ के साथ 93 रनों की साझेदारी की। ब्रीत्जके ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए वियान मुल्डर के साथ 131 रनों की साझेदारी की।

विज्ञापन
South African batter Matthew Breetzke became first man to hit 150 on his debut in a ODI match records
मैथ्यू ब्रीत्जके - फोटो : ICC

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीत्जके ने इतिहास रच दिया है और वह वनडे में डेब्यू में 150 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रीत्जके ने वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज डेसमोंड हेंस के 1978 में बनाए 148 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ब्रीत्जके ने यह उपलब्धि त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की। ब्रीत्जके की शानदार पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में छह विकेट पर 304 रन बनाए। 
विज्ञापन

ब्रीत्जके के दम पर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा दक्षिण अफ्रीका
ब्रीत्जके ने 148 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान तेंबा बावुमा का विकेट जल्दी गंवा दिया था, जिसके बाद ब्रीत्जके ने जैमी स्मिथ के साथ 93 रनों की साझेदारी की। ब्रीत्जके ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए वियान मुल्डर के साथ 131 रनों की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका ने मध्य ओवरों में अपने दो विकेट जल्द गंवा दिए थे, लेकिन ब्रीत्जके शानदार बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 46 ओवर तक बल्लेबाजी की और वह मैट हेनरी का शिकार बने। मुल्डर और ब्रीत्जके ने आखिरी 10 ओवरों में 108 रन बनाए जिससे दक्षिण अफ्रीका चुनौतीपू्र्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे डेब्यू में सर्वाधिक रन
बल्लेबाज देश रन वर्ष
मैथ्यू ब्रीत्जके दक्षिण अफ्रीका 150 2025
डेसमोंड होंस वेस्टइंडीज 148 1978
रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान 127 2021
मार्क चैपमैन हांगकांग 124 2015
कॉलिन इंग्राम दक्षिण अफ्रीका 124 2010
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले किया प्रभावित 
26 वर्षीय ब्रीत्जके ने पिछले साल अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका के लिए बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वह उस मैच में प्रभावित करने में नाकाम रहे थे और शून्य पर आउट हुए थे। ब्रीत्जके ने सितंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक इस प्रारूप में 10 मैचों में 151 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वोच्च निजी स्कोर 51 रन है। ब्रीत्जके को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed