फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African batter Heinrich Klaasen becomes fourth player to slam 100 sixes in one calendar year in T20

IND vs SA: हेनरिच क्लासेन ने अपने नाम की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने

Sat, 09 Nov 2024 05:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 09 Nov 2024 05:27 PM IST
सार

क्लासेन ने 22 गेंदों पर 25 रन बनाए थे जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है। क्लासेन यह एक छक्का लगाते ही किसी एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए।

विज्ञापन
South African batter Heinrich Klaasen becomes fourth player to slam 100 sixes in one calendar year in T20
हेनरिच क्लासेन - फोटो : ICC

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले टी20 मैच में भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्लासेन टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के लगाने के वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन

भारत ने पहले मुकाबले में संजू सैमसन की शानदार शतकीय पारी और वरुण चक्रवर्ती की बेहतरीन गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराकर चार मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में क्लासेन ने 22 गेंदों पर 25 रन बनाए थे जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है। क्लासेन यह एक छक्का लगाते ही किसी एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गेल, पूरन और रसेल की सूची में शामिल हुए क्लासेन
क्लासेन के अलावा अबतक वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने ऐसा किया है। क्रिस गेल छह बार किसी कैलेंडर वर्ष में 100 या इससे अधिक छक्के लगा चुके हैं। गेल ने 2011, 2012, 2013, 2015, 2016 और 2017 में ऐसा किया है। वहीं, निकोलस पूरन भी इस साल टी20 में 100 छक्के लगा चुके हैं, जबकि वेस्टइंडीज के एक अन्य ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने 2019 में यह उपलब्धि अपने नाम की थी। 
विज्ञापन

सैमसन ने मचाया था धमाल
मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन उसने 90 रन के अंदर अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, सैमसन दूसरे छोर पर टिके रहे और उन्होंने शानदार तथा आक्रामक पारी खेलकर ना सिर्फ भारत को संभाला, बल्कि उनके बल्ले से एक और शतकीय पारी देखने मिली। सैमसन 50 गेंदों पर सात चौकों और 10 छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए। 

सैमसन ने 47 गेंदों पर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय का करियर का दूसरा शतक जड़ा। टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो शतक लगाने वाले सैमसन दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए थे। सैमसन ने इससे पहले पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में सैकड़ा जड़ा था। सैमसन ने अपनी पारी में 10 छक्के जड़े जो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच किसी टी20 मैच में एक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोयू और हमवतन सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा। सूर्यकुमार और रोसोयू ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबले में आठ-आठ छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed