फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa wrap up innings victory

कीवियों को पारी से रौंद द. अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप

Mon, 14 Jan 2013 07:14 PM IST
पोर्ट एलिजाबेथ/एजेंसी
पोर्ट एलिजाबेथ/एजेंसी Updated Mon, 14 Jan 2013 07:14 PM IST
विज्ञापन
South Africa wrap up innings victory

पेसर डेल स्टेन (48/3) और मोर्न मोर्कल (36/2) की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को चौथे दिन सोमवार को दूसरा टेस्ट में न्यूजीलैंड को पारी और 193 रन से धो दिया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज में 2-0 की क्लीन स्वीप कर दी।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 157 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी दूसरी पारी 86.4 ओवर में 211 रन पर सिमट गई। स्टेन और मोर्कल के अलावा जाक कालिस को एक विकेट और रोरी क्लेनवेल्ट और रोबिन पीटरसन ने दो-दो विकेट झटके। कीवियों को इस तरह सीरीज में लगातार दूसरी पारी की हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद जाकर किसी टेस्ट सीरीज में यह पहली क्लीन स्वीप जीत है। दोनों पारियों में 65 रन देकर कुल आठ विकेट झटकने वाले पेसर डेल स्टेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड की ओर से वाटलिंग ने सर्वाधिक 63 रन बनाए जबकि मार्टिन गुप्टिल 48 और डग ब्राउनली ने 53 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोर: दक्षिण अफ्रीका पहली पारी 8 विकेट पर 525 रन घोषित (अमला 110, डु प्लेसिस 137, एल्गर 103*, ब्रेसवेल 94-3)। न्यूजीलैंड पहली पारी 44.4 ओवर में 121 रन (वाटलिंग 63, स्टेन 17-5)। न्यूजीलैंड दूसरी पारी 86.4 ओवर में 211 रन (गुप्टिल 48, ब्राउनली 53, वाटलिंग 63, स्टेन 48-3)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed