ऑस्ट्रेलिया ने बनाया लगातार हार का रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया से मिली फजीहत के बाद लगता है टेस्ट की नंबर टीम ऑस्ट्रेलिया के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनकी हार का सिलसिला दूसरे साल भी जारी है।
शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की लगातार पांचवीं हार हुई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया अपने पिछले 4 टी-20 मैच भी हार चुकी है। अफ्रीकी टीम ने इस मैच में 3 विकेट से बाजी मारकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-0 से अपने नाम कर दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 157 रन बनाए थे। जवाब में अफ्रीकी टीम ने अपने कप्तान फैफ डु प्लेसिस (40) और डेविड मिलर (नाबाद 53) की बदौलत 4 गेंद रहते जीत हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया की हार का सिलसिला 2 साल से जारी
ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को मिली हार से पहले भी 4 बार हार का मुंह देख चुकी है। 9 नवंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया आखिर बार अपने घर सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीता था। उसके बाद टी-20 में उसे जीत नसीब नहीं हुई है।
ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में इकलौता टी-20 मैच खेला। इंग्लैंड के खिलाफ हुए इस मुकाबले में उसे हार मिली। उसके बाद टीम इंडिया ने कंगारूओं को उन्हीं के घर में क्लीन स्वीप किया था।
संयोगवश यह बुरा वक्त ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ पहली बार नहीं है। इससे पहले 2009, 2010-11 और 2012-13 में भी ऑस्ट्रेलिया लगातार 5 टी-20 मैच हार चुकी है।
उधर, दक्षिण के टी-20 कप्तान फैफ डु प्लेसिस की अपनी कप्तानी में यह लगातार पांचवीं जीत भी है।