फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa won by an innings and 63 runs vs west indies in 1st test at Gros Islet

WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने तीन दिन में जीता पहला टेस्ट, वेस्टइंडीज को पारी और 63 रन से हराया

Sat, 12 Jun 2021 10:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आइलेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आइलेट Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Jun 2021 10:58 PM IST
सार

  • दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को पारी और 63 रनों से हाराया
  • रबाडा और नॉर्ट्जे ने ढाया कहर
  • क्विंटन डिकॉक ने पहली पारी में बनाए 141 रन
  • विंडीज की पहली पारी महज 97 रन पर सिमटी

विज्ञापन
South Africa won by an innings and 63 runs vs west indies in 1st test at Gros Islet
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन ही वेस्टइंडीज को पारी और 63 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीकी टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम की पहली पारी महज 97 रन पर ही सिमट गई। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 322 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज की पहली पारी के आधार पर 225 रनों की बढ़त मिली। पहली पारी में क्विंटन डिकॉक ने आक्रामक रुख अख्तियार कर कैरेबियन गेंदबाजों पर धावा बोला। उन्होंने कातिलाना अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 170 गेंदों पर ताबड़तोड़ 141 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के जड़े।

विज्ञापन


दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत खराब रही। पारी का आगाज करने आए कप्तान क्रेग ब्रैथवेट 7 रन ही बना सके। वहीं कीरेन पॉवेल 14 रन के स्कोर पर आउट हुए। वेस्टइंडीज के भरोसेमंद बल्लेबाज शाई होप और कायल मेयर्स भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। मेजबान टीम की तरफ से केवल रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मेहमान टीम की तरफ से कागिसो रबाडा ने 34 रन देकर पांच विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


रबाडा और नॉर्ट्जे ने ढाया कहर
पहली पारी में 35 रन देकर चार विकेट लेने वाले एनरिच नॉर्ट्जे ने दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों खासा परेशान किया। उन्होंने दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा कागिसो रबाडा ने भी दूसरी पारी में शानदार बॉलिंग का मुजाहिरा करते हुए 34 रन देकर पांच विकेट चटकाए। रबाडा ने पहली पारी में एक विकेट लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed