{"_id":"60572cb2a680e5165309ad9f","slug":"south-africa-women-team-beat-indian-women-team-by-8-wickets-in-1st-t-20-international-match-at-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDW v SAW: हरलीन की पारी बेकार, पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीकी टीम से हारी भारतीय महिला टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDW v SAW: हरलीन की पारी बेकार, पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीकी टीम से हारी भारतीय महिला टीम
Sun, 21 Mar 2021 04:55 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 21 Mar 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम
- फोटो : twitter@OfficialCSA
भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच लखनऊ में खेले गए पहले टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में मेहमान टीम ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही तीन टी-20 मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे हो गई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 130 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 131 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवर में 2 विकेट पर पूरा कर लिया।
विज्ञापन
लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 11 रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 11 रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
इसके बाद शेफाली वर्मा भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिकी और वह 23 बनाकर चलती बनी। मध्यक्रम में भारत की ओर से हरदीन देओल ने 52 रन बनाए जबकि जेमिमा रॉड्रिग्स से 30 रनों की पारी खेली। इन दोनों महिला बल्लेबाजों के आलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका की सधी गेंदबाजी के आगे कुछ खास नहीं कर पाई।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम की तरफ से बेहतरीन बॉलिंग करते हुए शबनीम इस्माइल ने 3 और एनेके बॉश ने 2 विकेट झटके। वहीं ननकुलुलेको म्लाबा 1 विकेट लेने में सफल रहीं। इस तरह भारत ने 6 विकेट पर 130 रन बनाए।
131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 14 पर गवां दिया। पारी की शरूआत करने आईं लिजले ली 8 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद एनेके बॉश ने एक छोर पर डटकर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 66 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं कप्तान सुने लूस ने 43 रनों की पारी खेली। इस प्रकार साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 19.1 ओवर में 2 विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीत लिए। टीम इंडिया की तरफ से अरुंधति रेड्डी और हरलीन देओल ने 1-1 विकेट लिया।