फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team head coach Gautam Gambhir met Home Minister Amit Shah expressed gratitude for the guidance

गौतम गंभीर: भारतीय टीम के मुख्य कोच ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

Mon, 21 Sep 2026 03:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Sep 2026 03:25 PM IST
सार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। गंभीर ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

विज्ञापन
Indian team head coach Gautam Gambhir met Home Minister Amit Shah expressed gratitude for the guidance
अमित शाह और गौतम गंभीर - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खास मुलाकात की। गंभीर ने भगवान गणेश की मूर्ति भी गृह मंत्री को भेंट में दी। गौतम गंभीर की अगुआई में भारतीय टीम का प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार रहा। भारत ने टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। 
विज्ञापन

एक्स पर साझा की तस्वीर
गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात। उनके समय और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं।

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने खासतौर पर अपनी तूफानी बैटिंग से सुर्खियां बटोरीं। अभिषेक ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाया। वह पूर्णकालिक देशों की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। वहीं, संजू सैमसन और ईशान किशन का प्रदर्शन भी दमदार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी टूर्नामेंट्स में अच्छा रहा है भारत का प्रदर्शन
गौतम गंभीर के हेड कोच पद संभालने के बाद से भारतीय टीम का प्रदर्शन आईसीसी टूर्नामेंट्स में अच्छा रहा है। साल 2025 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। इसके बाद 2026 में भारतीय टीम टी20 विश्व कप में सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव करने में सफल रही। हालांकि, भारतीय टीम को गंभीर की अगुआई में घरेलू सरजमीं पर पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। इसके साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
विज्ञापन

अब एशियाड में स्वर्ण बचाने की चुनौती
भारतीय टीम अब एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंची है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगी। टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मैच के साथ करेगी। हालांकि, इससे पहले टीम को जापान के खिलाफ पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलना है, जो 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed