{"_id":"5e0f78378ebc3e87e915d97f","slug":"south-africa-vs-england-2nd-test-day-first-match-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvENG: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई, स्टंप्स तक स्कोर 262\/9 ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvENG: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई, स्टंप्स तक स्कोर 262/9
Fri, 03 Jan 2020 10:51 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (35) शुरुआत में जीवनदान मिलने का फायदा नहीं उठा सके। मेजबान टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन अंतिम सत्र में समाचार लिखे जाने तक 89 ओवरों में नौ विकेट पर 262 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
पोप 56 और जेम्स एंडरसन तीन रन बनाकर खेल रहे थे। मेजबान टीम की ओर से नोर्त्जे, रबाडा, फिलैंडर और प्रिटोरियस ने दो-दो विकेट लिए केशव महाराज को एक विकेट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली इंग्लैंड टीम ने पहले दोनों सत्रों में दो-दो विकेट गंवाए थे। चायकाल के समय उसका स्कोर चार विकेट पर 149 रन था। रूट का 31 के स्कोर पर कैच छूटा था। स्टोक्स ने 47 रन की पारी खेली। सिब्ले ने 34 और डेनली ने 38 रन बनाए।
विज्ञापन