फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South africa vs australia: steve smith and david warner return to scene of sandpaper scandal 

दो साल पहले जिस मैदान से हुए थे बैन, अब उसी स्टेडियम में खेलने उतरेंगे स्मिथ और वार्नर

Wed, 26 Feb 2020 08:16 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 26 Feb 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
South africa vs australia: steve smith and david warner return to scene of sandpaper scandal 
स्मिथ और वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर बुधवार को न्यूलैंड्स के उसी मैदान पर उतरेंगे जहां उन्हें गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला इसी मैदान पर खेला जाना है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में दोनों टीम अभी 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा व निर्णायक मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन


मैच के लिए हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि खिलाड़ियों को किसी दुर्व्यवहार से बचाया जा सके। स्मिथ और वॉर्नर उस समय क्रमश: टीम के कप्तान और उपकप्तान थे जब 24 मार्च 2018 को तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान कैमरून बैनक्राफ्ट को टेलिविजन पर रेगमाल (सैंडपेपर) को गेंद पर रगड़ते देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट ने उसी शाम संवाददाता सम्मेलन में इस बात को स्विकार कर लिया था कि उन्होंने जानबूझ कर गेंद से छेड़छाड़ की थी। बाद में पता चला कि इस योजना में वार्नर ने बड़ी भूमिका निभाई थी। तीनों खिलाड़ियों को इसके बाद निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed