{"_id":"fb272e76-79df-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"south-africa-to-retain-icc-test-crown","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका का ताज कायम, मिलेंगे 4.5 लाख डॉलर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द. अफ्रीका का ताज कायम, मिलेंगे 4.5 लाख डॉलर
दुबई/एजेंसी
Updated Mon, 18 Feb 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपराजेय बढ़त बनाने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने एक अप्रैल की कट आफ तारीख तक रैंकिंग में अपना पहला स्थान सुरक्षित कर लिया है। दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम को इसके लिए 4.5 लाख डॉलर मिलेंगे।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज की शुरुआत रैंकिंग में 124 अंकों के साथ की थी। उसे अपना ताज बचाने के लिए सीरीज को ड्रा करने भर की जरूरत थी लेकिन उसने शुरुआती दोनों मैच जीतकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत को काफी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन