फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa team announced for triangular T20 series vs New Zealand and Zimbabwe, Dewald Brevis returns

South Africa: त्रिकोणीय T20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का एलान, 'बेबी एबी' ब्रेविस की दो साल बाद वापसी

Fri, 27 Jun 2025 01:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Jun 2025 01:09 PM IST
सार

ब्रेविस ने आईपीएल 2025 में रिप्लेसमेंट के तौर पर आने के बाद शानदार प्रदर्शन किया था। चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए उन्होंने छह मैचों में 180 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन
South Africa team announced for triangular T20 series vs New Zealand and Zimbabwe, Dewald Brevis returns
डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। रसी वान डर डुसेन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने करीब दो साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है। 22 साल के ब्रेविस ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगस्त 2023 में किया था। इस सीरीज के बाद उन्हें पिछले दो वर्षों में मौका नहीं मिला। अब उन्होंने वापसी की है। 
विज्ञापन

ब्रेविस ने आईपीएल 2025 में रिप्लेसमेंट के तौर पर आने के बाद शानदार प्रदर्शन किया था। चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए उन्होंने छह मैचों में 180 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। ब्रेविस ने मैच फिनिशर का रोल बखूबी निभाया था। इसी प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला है। अगले साल टी20 विश्व कप भी होना है। इसी को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम तैयार की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान डुसेन और ब्रेविस के अलावा टीम में कॉर्बिन बॉश, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी और रीजा हेंड्रिक्स अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे। वहीं, रुबिन हरमैन, जॉर्ज लिंडे, क्वेन मफाका और लुंगी एनगिडी भी हैं। इसके अलावा सेनुरन मुथुस्वामी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और एंडिले सिमलाने को भी स्क्वॉड में जगह मिली है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 14 से 26 जुलाई के बीच न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी।

 

विज्ञापन

इस सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। फिर 16 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से, 18 जुलाई को जिम्बाब्वे का मुकाबला न्यूजीलैंड से, 20 जुलाई को जिम्बाब्वे का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से, 22 जुलाई को न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से और 24 जुलाई को जिम्बाब्वे का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। 26 जुलाई को अंक तालिका पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। ये सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका की T20 टीम (न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ): रसी वान डर डुसेन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, रीजा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमैन, जॉर्ज लिंडे, क्वेन मफाका, सेनुरन मुथुस्वामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटरस, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, एंडिले सिमलेन।

सीरीज का पूरा कार्यक्रम 
तारीख मैच विवरण स्थान
14 जुलाई जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला मैच हरारे
16 जुलाई दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा मैच हरारे
18 जुलाई जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा मैच हरारे
20 जुलाई जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, चौथा मैच हरारे
22 जुलाई न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, पांचवां मैच हरारे
24 जुलाई जिम्बाब्वे बनाम न्यूज़ीलैंड, छठा मैच हरारे
26 जुलाई फाइनल हरारे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed