{"_id":"67809ea38218ec02b4080c9f","slug":"south-africa-sports-minister-gayton-mckenzie-has-called-for-boycott-of-afghanistan-in-the-champions-trophy-2025-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री ने अफगानिस्तान का बहिष्कार करने कहा, जानें किस कारण उठ रही मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री ने अफगानिस्तान का बहिष्कार करने कहा, जानें किस कारण उठ रही मांग
Fri, 10 Jan 2025 09:44 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 10 Jan 2025 09:44 AM IST
सार
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के ही ग्रुप में शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री से पहले ब्रिटेन के 160 से अधिक राजनेताओं ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट मैच का बहिष्कार करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले इंग्लैंड के राजनेताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने की मांग की थी और अब दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री गेटोन मैकेंजी ने इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का बहिष्कार करने की अपील कर दी है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में होना है।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : अमर उजाला
एक ही ग्रुप में शामिल है दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के ही ग्रुप में शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री से पहले ब्रिटेन के 160 से अधिक राजनेताओं ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट मैच का बहिष्कार करने का अनुरोध किया था। तालिबान की 2021 में सत्ता में वापसी के बाद से खेल में महिलाओं की भागीदारी को प्रभावी रूप से गैरकानूनी घोषित कर दिया गया। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों का उल्लंघन भी है, लेकिन अफगानिस्तान को आईसीसी की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति है।

मैकेंजी ने सीएसए से कड़े संदेश देने की अपील की
दक्षिण अफ्रीका को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में 21 फरवरी से कराची में अफगानिस्तान से खेलना है। हालांकि, मैकेंजी ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट से अपील की है कि वह इस टीम के खिलाफ खेलने के फैसले पर पुन:विचार करे जिससे महिलाओं के अधिकार के प्रति एक मजबूत संदेश जा सके। मैकेंजी ने कहा, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका, अन्य देशों के संघ और आईसीसी को इस बारे में विचार करना चाहिए कि वे खेलों में महिलाओं के अधिकार के प्रति क्या संदेश देना चाहते हैं। खेल मंत्री के रूप में मेरे लिए यह अंतिम निर्णय लेना उचित नहीं है कि दक्षिण अफ्रीका को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना चाहिए या नहीं। यदि यह मेरा निर्णय होता तो निश्चित रूप से ऐसा नहीं होता।

दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री के इस बयान के बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा, सीएसए अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों के प्रति व्यवहार और दमन को घृणित मानता है और दृढ़ता से मानता है कि महिला क्रिकेट समान मान्यता और संसाधनों का हकदार है। चूंकि चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी का टूर्नामेंट है, इसलिए अफगानिस्तान पर स्थिति को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की भागीदारी आवश्यकताओं और नियमों के अनुसार विश्व निकाय द्वारा निर्देशित किया जाना चाहिए।
मैकेंजी से पहले ब्रिटेन के सांसदों ने एक पत्र लिखकर ईसीबी से अपनी नैतिक आपत्ति दर्ज कराने की अपील की थी। यह पत्र लेबर सांसद टोनिया एंटोनियाजी ने लिखा था और इसमें निगेल फराज और जेरेमी कॉर्बिन सहित हाउस ऑफ कॉमन्स और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सांसदों के हस्ताक्षर थे। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड को संबोधित पत्र में कहा गया था, 'हम इंग्लैंड की पुरुष टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों से तालिबान के तहत अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाले बुरे व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह करते हैं।'