इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बड़ा बयान दिया है। केपटाउन में खेले जाने वाले मैच से ठीक दिन पहले फाफ ने प्रोटियाज खिलाड़ी को सचेत किया है।
2 of 5
दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : SOCIAL MEDIA
पहले टेस्ट में शानदार 107 रनों से जीत दर्ज करने के बाद कप्तान फाफ ने दूसरे टेस्ट में अपने खिलाड़ियों से शालीनता बरतने को कहा है। मैच से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाफ ने कहा, 'हमने बतौर टेस्ट टीम वाकई कुछ नहीं हासिल किया है। हमने केवल एक टेस्ट मैच जीता है। अभी बहुत कुछ होने की आवश्यकता है, जहां टेस्ट टीम के रूप में हम पहुंचना चाहते हैं।'
3 of 5
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने आगे कहा, 'हमलोग काफी भाग्यशाली थे, जो प्रिटोरिया टेस्ट जीतने में सफल रहे, लेकिन समझने की दरकार है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलना हमेशा हमारे पक्ष में नहीं होगा। अगर हम पहले टेस्ट में जैसे खेले थे वैसे ही खेले और खेल में शालीनता दिखाए तो हम दूसरे टेस्ट में भी सफल रहेंगे।'
4 of 5
फाफ डूप्लेसिस
- फोटो : social media
नस्लीय कोटा को लेकर फाफ ने आगे कहा, 'हम रंग नहीं देखते हैं और यह महत्वपूर्ण है कि लोग इसे समझें। अवसर किसी भी रंग के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और टीम को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को मौका देना महत्वपूर्ण है।
5 of 5
फाफ डु प्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रिटोरिया में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका में इंग्लैंड को 107 रनों से हराया था। इसके साथ ही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।