{"_id":"68f278898a16f074be02445d","slug":"south-africa-s-test-captain-temba-bavuma-has-been-named-in-the-country-s-a-squad-for-a-tour-of-india-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND A vs SA A: तेम्बा बावुमा भारत दौरे पर आने वाली दक्षिण अफ्रीका ए टीम में शामिल, चोट के बाद करेंगे वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND A vs SA A: तेम्बा बावुमा भारत दौरे पर आने वाली दक्षिण अफ्रीका ए टीम में शामिल, चोट के बाद करेंगे वापसी
Fri, 17 Oct 2025 10:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:42 PM IST
सार
बावुमा को पूरी तरह से उबरने के लिए समय देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की टीम में नहीं चुना गया है। बावुमा को ‘ए’ टीम में शामिल करके टीम में वापसी करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
तेम्बा बावुमा
- फोटो : ANI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान तेम्बा बावुमा को इस महीने के अंत में भारत दौरे के लिए देश की ‘ए’ टीम में शामिल किया गया है ताकि 14 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा सके। बवुमा पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं।
बावुमा को पूरी तरह से उबरने के लिए समय देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की टीम में नहीं चुना गया है। बावुमा को ‘ए’ टीम में शामिल करके टीम में वापसी करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें शुभमन गिल और उनकी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय परिस्थितियों में ढलने में मदद मिलेगी। वह बंगलूरु में खेले जाने वाले दो प्रथम श्रेणी मैचों में से दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका भारत दौरे पर दो टेस्ट के अलावा तीन वनडे और पांच टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। उनका यह दौरा 19 दिसंबर तक चलेगा।