फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa Record in T20 World Cup History Win Loss Stats IND vs SA T20 WC Final Cricket News in Hindi

T20 World Cup: पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची द. अफ्रीका, किस साल कैसा रहा प्रदर्शन, जानें सब कुछ

Sun, 30 Jun 2024 12:02 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 30 Jun 2024 12:02 AM IST
सार

टी20 विश्व कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को पहली बार नॉकआउट मैच में जीत मिली है। उन्होंने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की है। हम आपको दक्षिण अफ्रीका की टीम का टी20 विश्व कप में रिकॉर्ड बता रहे हैं। आइये जानते हैं....

विज्ञापन
South Africa Record in T20 World Cup History Win Loss Stats IND vs SA T20 WC Final Cricket News in Hindi
टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का ट्रैक रिकॉर्ड - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने विरोधियों के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की और 17 साल के सूखे को खत्म किया। वहीं, एडेन मार्करम की टीम एक बार फिर चैंपियन से चूक गई। दक्षिण अफ्रीका की टीम को उनके पहले विश्व कप खिताब का इंतजार अब भी बरकरार है। बारबाडोस में शनिवार को फाइनल में अजेय टीमों की भिड़ंत हुई। इससे पहले 17 वर्षों में किसी टी20 विश्व कप में कभी ऐसा नहीं हुआ था। वहीं, पिछली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए चैंपियन बनने वाली टीम भी भारत ही है। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को पहली बार नॉकआउट मैच में जीत मिली थी। उन्होंने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं, भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। हम आपको दक्षिण अफ्रीका की टीम का टी20 विश्व कप में रिकॉर्ड बता रहे हैं। आइये जानते हैं....
विज्ञापन

South Africa Record in T20 World Cup History Win Loss Stats IND vs SA T20 WC Final Cricket News in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2007 में सुपर-8 से बाहर हुई द. अफ्रीका
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2007 का सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने उन्हें 37 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की नाबाद 50 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 153 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 119 रन ही बना सकी थी। इस मैच में आरपी सिंह ने चार विकेट हासिल कर विरोधियों की कमर तोड़ी थी। ग्रुप ई का हिस्सा रही दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में कुल तीन मैच खेले थे। इनमें उन्हें दो में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा था जबकि ग्रुप स्टेज पर उन्होंने अपने दोनों मैच जीते थे। 

South Africa Record in T20 World Cup History Win Loss Stats IND vs SA T20 WC Final Cricket News in Hindi
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2010 में सुपर-8 से बाहर हुई द. अफ्रीका
ग्रुप स्टेज पर दो मैचों में एक मुकाबला जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में पहुंची थी। यहां उन्हें तीन मैचों में सिर्फ एक जीत मिली जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका को सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने उमर अकमल की 51 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 51 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 137 रन ही बना सकी थी। उन्हें इस मैच में 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा था जिसकी वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। 
विज्ञापन

South Africa Record in T20 World Cup History Win Loss Stats IND vs SA T20 WC Final Cricket News in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2014 में सेमीफाइनल से बाहर हुई द. अफ्रीका
टी20 विश्व कप 2014 में दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि, भारत ने उनकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। मीरपुर में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 172 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने विराट कोहली की नाबाद 72 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 19.1 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाए थे और छह विकेट से जीत दर्ज की थी। ग्रुप-1 में रही इस टीम ने चार में से तीन मैचों में जीत दर्ज की थी। 

South Africa Record in T20 World Cup History Win Loss Stats IND vs SA T20 WC Final Cricket News in Hindi
श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2016 में सुपर-10 से बाहर हुई द. अफ्रीका
सुपर 10 के ग्रुप-1 में रही दक्षिण अफ्रीका को चार में से दो मैचों में जीत मिली थी जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सुपर-10 के आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट से जीत मिली थी। इसके बावजूद नेट रनरेट की वजह से वह क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। 

South Africa Record in T20 World Cup History Win Loss Stats IND vs SA T20 WC Final Cricket News in Hindi
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड - फोटो : ICC/T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2021 में सुपर-12 से बाहर हुई द. अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2021 में सुपर-12 का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ जीता था। इसके बावजूद वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में दो विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन ही बना सकी थी। अफ्रीकी टीम को इस मुकाबले में 10 रनों से जीत मिली थी। पांच मैचों में चार जीत के बावजूद उनका नेट रनरेट +0.739 ही रहा था जिसकी वजह से वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 

South Africa Record in T20 World Cup History Win Loss Stats IND vs SA T20 WC Final Cricket News in Hindi
नीदरलैंड्स बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2022 में सुपर-10 से बाहर हुई द. अफ्रीका
टी20 विश्व कप 2022 में दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप-2 में उनके आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड्स ने 13 रनों से हराया था। नीदरलैंड्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन बनाए थे। ग्रुप स्टेज पर उन्हें पांच मैचों में सिर्फ दो में ही जीत मिली थी। वहीं, तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

South Africa Record in T20 World Cup History Win Loss Stats IND vs SA T20 WC Final Cricket News in Hindi
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC/T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में द. अफ्रीका की जीत
दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 32 साल बाद फाइनल में एंट्री की। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका दूसरी ऐसी टीम है जिसने अपने सभी मुकाबले अब तक जीते हैं। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 56 रन बनाए।जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में  एक विकेट पर 60 रन बनाए और मौजूदा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

South Africa Record in T20 World Cup History Win Loss Stats IND vs SA T20 WC Final Cricket News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI
टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत की जीत
भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed