फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa name strong playing XI for WTC Final vs Australia at iconic Lord’s Cricket Ground in London

WTC Final: दक्षिण अफ्रीका ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए घोषित की प्लेइंग-11, कोर ग्रुप पर बरकरार रखा भरोसा

Tue, 10 Jun 2025 05:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Jun 2025 05:56 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया खिताब बचाने के इरादे से इस मैच में उतरेगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस मैच के लिए कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है और करीब उस कोर ग्रुप को बरकरार रखा है।

विज्ञापन
South Africa name strong playing XI for WTC Final vs Australia at iconic Lord’s Cricket Ground in London
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : CSA

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर ये खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। तेंबा बावुमा की अगुआई वाली टीम में ज्यादातर कोर ग्रुप को बरकरार रखा गया है। 
विज्ञापन

पहली बार फाइनल में पहुंचा है दक्षिण अफ्रीका 
दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया खिताब बचाने के इरादे से इस मैच में उतरेगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस मैच के लिए कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है और करीब उस कोर ग्रुप को बरकरार रखा है जिसने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी। शीर्ष क्रम की जिम्मेदारी कप्तान बावुमा और एडेन मार्करम पर होगी। मार्करम आईपीएल 2025 में अच्छी फॉर्म में थे और वह इसे फाइनल में भी बरकरार रखना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'चोकर्स' के तमगे से पीछा छुड़ाना चाहेगी टीम
दक्षिण अफ्रीका की टीम अहम मैचों में जीत के करीब पहुंच कर फिसलने के लिए जानी जाती है और इस वजह से उन्हें 'चोकर्स' नाम दिया गया है। टीम ने अब तक आईसीसी का सिर्फ एक टूर्नामेंट जीता है। टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। दक्षिण अफ्रीका की इस टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और टीम तटस्थ स्थल पर खेले जाने वाले इस मैच को जीत कर 'चोकर्स' के तमगे से पीछा छुड़ाना चाहेगी।
विज्ञापन

रियान रिक्लेटन और काइल वेरेने दोनों ही लाल गेंद के प्रारूप में लगातार बेहतर करते रहे हैं और इन्होंने अपनी जगह बरकरार रखी है। मध्य क्रम की जिम्मेदारी ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड बेडिंघम पर होगी जिन्हें बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। गेंदबाजी विभाग में कगिसो रबाडा और मार्को यानसेन तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे, जबकि लुंगी एनगिदी भी गेंदबाजी विभाग को धार देंगे। केशव महाराज टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
तेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रियान रिक्लेटन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed