दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर एबी डीविलियर्स के विश्व कप 2019 में खेलने वाले खुलासे को लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका का बयान भी सामने आया है। मामले में राष्ट्रीय चयनकर्ता पैनल के संयोजक लिंडा जोंडी ने डीविलियर्स को लेकर मीडिया में आ रही खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डीविलियर्स को विश्व कप टीम में नहीं लेने का निर्णय सिद्धांतों के आधार पर लिया गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका को इस मामले में एक दम निष्पक्ष रहने की जरूरत है।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा जारी बयान में कहा गया, 'निसंदेह डीविलियर्स दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन इन सब से ऊपर हमें अपने सिद्धांतों और नैतिक आधार पर सचा रहना होगा। हमने साल 2018 में एबी डीविलियर्स से अनुरोध किया था कि वो रिटायरमेंट न लें। उन्हें विकल्प दिया गया था कि वो श्रीलंका और पाकिस्तान के होम टूर के दौरान सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहें ताकि विश्व कप में चुने जाने के योग्यता के पैमाने पर वो खरे उतर सकें।'
बताया गया कि डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने की जगह पाकिस्तान और बांग्लादेश की क्रिकेट लीग में खेलने को वरीयता दी। उन्होंने इसपर कहा था कि वो अपने रिटायरमेंट के निर्णय से खुश हैं। जब डीविलियर्स ने फाफ डु प्लेसिस और ओटिस गिब्सन से वापसी के लिए संपर्क किया तो ये हमारे लिए काफी हैरान करने वाली बात थी।
आगे उन्होंने कहा, '18 अप्रैल को हमने अपनी विश्व कप टीम का ऐलान किया। उसी दिन डीविलियर्स ने फाफ और गिब्सन से बात की। डीविलियर्स की रिटायरमेंट के बाद टीम में एक बड़ा खालीपन आ गया था, जिसे भरने में हमें साल भर का समय लगा। हमने फ्रेंचाइजी क्रिकेट के स्तर पर खिलाड़ी तलाशे। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने डीविलियर्स की जगह भरने के लिए टीम में काफी मेहनत की है। डीविलियर्स को दोबारा मौका नहीं देने का निर्णय सिद्धांतों पर आधारित है। हमें अपनी टीम, फ्रेंचाइजी, सिलेक्शन पैनल के प्रति इमानदार रहने की जरूरत है।'
5 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
बता दें कि डीविलियर्स ने विश्व कप 2019 में खेलने को इच्छा जाहिर की थी, लेकिन बोर्ड ने इसे ठुकरा दिया था। वहीं, ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, मुख्य कोच ओटिस गिब्सन और चयनकर्ताओं के संयोजक लिंडा जोंडी से संपर्क किया था। उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए अपनी बात की थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने उनसे कहा था कि यह संभव नहीं हो सकता।