फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीविलियर्स मामले में नया मोड़, बोर्ड ने कहा- देश की बजाय T-20 लीग खेलना चाहते थे एबी

Thu, 06 Jun 2019 07:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 06 Jun 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
South Africa have no regrets on turning down AB de Villiers approach
एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर एबी डीविलियर्स के विश्व कप 2019 में खेलने वाले खुलासे को लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका का बयान भी सामने आया है। मामले में राष्ट्रीय चयनकर्ता पैनल के संयोजक लिंडा जोंडी ने डीविलियर्स को लेकर मीडिया में आ रही खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डीविलियर्स को विश्व कप टीम में नहीं लेने का निर्णय सिद्धांतों के आधार पर लिया गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका को इस मामले में एक दम निष्पक्ष रहने की जरूरत है।


 

South Africa have no regrets on turning down AB de Villiers approach
एबी डीविलियर्स

क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा जारी बयान में कहा गया, 'निसंदेह डीविलियर्स दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन इन सब से ऊपर हमें अपने सिद्धांतों और नैतिक आधार पर सचा रहना होगा। हमने साल 2018 में एबी डीविलियर्स से अनुरोध किया था कि वो रिटायरमेंट न लें। उन्हें विकल्प दिया गया था कि वो श्रीलंका और पाकिस्तान के होम टूर के दौरान सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहें ताकि विश्व कप में चुने जाने के योग्यता के पैमाने पर वो खरे उतर सकें।'

South Africa have no regrets on turning down AB de Villiers approach
ab de villiers pink

बताया गया कि डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने की जगह पाकिस्तान और बांग्लादेश की क्रिकेट लीग में खेलने को वरीयता दी। उन्होंने इसपर कहा था कि वो अपने रिटायरमेंट के निर्णय से खुश हैं। जब डीविलियर्स ने फाफ डु प्लेसिस और ओटिस गिब्सन से वापसी के लिए संपर्क किया तो ये हमारे लिए काफी हैरान करने वाली बात थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Africa have no regrets on turning down AB de Villiers approach
AB DE VILLIERS

आगे उन्होंने कहा, '18 अप्रैल को हमने अपनी विश्व कप टीम का ऐलान किया। उसी दिन डीविलियर्स ने फाफ और गिब्सन से बात की। डीविलियर्स की रिटायरमेंट के बाद टीम में एक बड़ा खालीपन आ गया था, जिसे भरने में हमें साल भर का समय लगा। हमने फ्रेंचाइजी क्रिकेट के स्तर पर खिलाड़ी तलाशे। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने डीविलियर्स की जगह भरने के लिए टीम में काफी मेहनत की है। डीविलियर्स को दोबारा मौका नहीं देने का निर्णय सिद्धांतों पर आधारित है। हमें अपनी टीम, फ्रेंचाइजी, सिलेक्शन पैनल के प्रति इमानदार रहने की जरूरत है।'

विज्ञापन
South Africa have no regrets on turning down AB de Villiers approach
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN

बता दें कि डीविलियर्स ने विश्व कप 2019 में खेलने को इच्छा जाहिर की थी, लेकिन बोर्ड ने इसे ठुकरा दिया था। वहीं, ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, मुख्य कोच ओटिस गिब्सन और चयनकर्ताओं के संयोजक लिंडा जोंडी से संपर्क किया था। उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए अपनी बात की थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने उनसे कहा था कि यह संभव नहीं हो सकता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed