{"_id":"5e2f20668ebc3e4b650a9528","slug":"south-africa-have-been-fined-60-percent-of-their-match-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvENG: धीमी ओवर गति के कारण दक्षिण अफ्रीका पर लगा भारी जुर्माना, काटे गए छह अंक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvENG: धीमी ओवर गति के कारण दक्षिण अफ्रीका पर लगा भारी जुर्माना, काटे गए छह अंक
Tue, 28 Jan 2020 08:46 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 28 Jan 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका पर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण मैच शुल्क का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही दक्षिण अफ्रीका को सजा के रूप में आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में छह अंक काटे गए हैं।
विज्ञापन
आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, टीम के निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करने की स्थिति में खिलाड़ियों पर प्रति ओवर की दर से उनके मैच शुल्क का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इस तरह से उसके प्रत्येक खिलाड़ी पर मैच शुल्क का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। यह अनुच्छेद धीमी ओवर गति से जुड़ा है।
विज्ञापन
इसके अलावा, आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलने की स्थिति के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, एक पक्ष को प्रत्येक ओवर के लिए दंड के रूप में दो अंक काटे गए हैं। बता दें कि इंग्लैंड ने सोमवार को आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 191 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज के 3-1 से अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन