फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa former coach Ray Jennings says Proteas Tried to Doctor Pitches vs india

...तो क्या टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हुई थी पिच से छेड़छाड़, हुआ खुलासा

Tue, 06 Feb 2018 08:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
South Africa former coach Ray Jennings says Proteas Tried to Doctor Pitches vs india
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कोच रे जेनिंग्स ने पिचों में बदलाव करने के टीम प्रबंधन को फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि यह फैसला मेजबान टीम को उल्टा ही पड़ा है। जेनिंग्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका टीम प्रबंधन ने टेस्ट सीरीज के दौरान पिचों में बदलाव करने का प्रयास किया और इससे वह लगभग सीरीज गंवाने की स्थिति में आ गए थे। तेज और उछाल भरी पिच से मदद नहीं मिलनी थी क्योंकि टीम इंडिया के पास भी बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं बल्कि बदलाव के बाद पिच से स्पिनरों को भी मदद मिलनी शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दस साल पहले टीम इंडिया के पास तेज गेंदबाज नहीं थे लेकिन अब उनके पास काफी हैं। यहां तक कि उनकी अंडर-19 टीम में भी तेज गेंदबाज शामिल हैं जो कम से कम 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं जोकि कुछ साल पहले काफी समझी जाती थी। जेनिंग्स ने कहा कि टीम का चयन भी गलत था। ऐसी पिच पर स्पिनरों को मदद मिल रही थी।
विज्ञापन


टीम प्रबंधन कह रहा है कि हम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं लेकिन जब हमारे युवा तेज गेंदबाज इस साल फेल हो जाएंगे तो अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में आप किन्हें उतारेंगे। आपको हमेशा अपनी श्रेष्ठ एकादश उतारना चाहिए ताकि जीत आपकी आदत में शुमार हो। आपको भविष्य में ज्यादा दूर की सोचने की जगह मैच दर मैच और सीरीज दर सीरीज सोचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चहल-कुलदीप के खिलाफ तैयारी के लिए समय का अभाव

South Africa former coach Ray Jennings says Proteas Tried to Doctor Pitches vs india
रे जेनिंग्स

जेनिंग्स बल्लेबाजी कोच डेल बेंकेस्टेन की इस बात से सहमत हैं कि अब आपके पास टीम इंडिया के कलाई के स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का सामना करने की तैयारी का समय नहीं बचा है। इतने कम समय में कुछ नहीं हो सकता।

यदि इस स्तर पर आपको यह नहीं पता कि स्पिन को कैसे खेलना है तो आपको अपनी अक्षमता के साथ ही खेलना होगा लेकिन आपको खेलने का जज्बा दिखाना होगा। डेविड मिलर और जेपी डुमिनी भी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। ऐसे में कम अनुभवी बल्लेबाजी लाइनअप पर दबाव बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed