फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa focus on clean sweep to pakistan

दक्षिण अफ्रीका की निगाहें पाकिस्तान के सफाए पर

Fri, 22 Feb 2013 12:24 AM IST
सेंचुरियन/एजेंसी
सेंचुरियन/एजेंसी Updated Fri, 22 Feb 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
south africa focus on clean sweep to pakistan

दक्षिण अफ्रीका की टीम शुक्रवार से शुरू हो रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में जब पाकिस्तान के सामने उतरेगी तो उसका इरादा क्लीन स्वीप करने का होगा। जोहानिसबर्ग में पहला टेस्ट 211 रन से जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में दूसरा टेस्ट चार विकेट से जीता।

विज्ञापन


सेंचुरियन की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार रही है। दक्षिण अफ्रीका को यकीन है कि इस पिच पर अपने तेज आक्रमण के सहारे वे जीत दर्ज कर सकते हैं। केपटाउन की पिच उन्हें रास नहीं आई थी जहां पाकिस्तानी आफ स्पिनर सईद अजमल ने दस विकेट लिए थे।
विज्ञापन


कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि मेजबान टीम ऐसी पिच चाहती थी तो तेज गेंदबाजों की मददगार हो। स्मिथ ने इस सीरीज के दौरान कप्तानी का रिकॉर्ड तोड़ा है। जोहानिसबर्ग टेस्ट उनकी कप्तानी में खेला गया 100वां टेस्ट था और केपटाउन में उन्होंने बतौर कप्तान रिकॉर्ड 49वीं जीत दर्ज की। उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने 21 सीरीज जीती है लेकिन तीन या अधिक टेस्ट की किसी सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed