फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa defeated New Zealand World Cup Quinton de Kock Rassie van der Dussen Keshav Maharaj became hero

NZ vs SA: विश्व कप में 24 साल बाद न्यूजीलैंड से जीता दक्षिण अफ्रीका, कीवियों के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हासिल की

Wed, 01 Nov 2023 10:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: रोहित राज Updated Wed, 01 Nov 2023 10:25 PM IST
सार

South Africa defeated New Zealand in World Cup: इस साल दक्षिण अफ्रीका ने 11 वनडे मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। उसने 10वीं बार जीत हासिल की है। उसे इकलौती हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली है।

विज्ञापन
South Africa defeated New Zealand World Cup Quinton de Kock Rassie van der Dussen Keshav Maharaj became hero
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के 32वें मैच में न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में पांच हार के क्रम को तोड़ दिया। अफ्रीकी टीम ने 24 साल बाद कीवियों को टूर्नामेंट में हराया है। 1999 में उसे पिछली जीत मिली थी। उसके बाद 2003, 2007, 2011, 2015 और 2019 में हार मिली थी।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड पर वनडे में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उसने पिछली बार 2017 में 159 रन से जीत हासिल की थी। इस साल दक्षिण अफ्रीका ने 11 वनडे मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। उसने 10वीं बार जीत हासिल की है। उसे इकलौती हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली है।
विज्ञापन

South Africa defeated New Zealand World Cup Quinton de Kock Rassie van der Dussen Keshav Maharaj became hero
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
167 रन पर सिमट गई कीवी टीम
न्यूजीलैंड को कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में 167 रन पर सिमट गई। 

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। ग्लेन फिलिप्स ने 50 गेंद पर 60 रन बनाए। विल यंग ने 33 और डेरिल मिचेल ने 24 रन बनाए। रचिन रवींद्र और ट्रेंट बोल्ट ने नौ-नौ रन, मिचेल सैंटनर और टिम साउदी ने सात-सात रन, टॉम लाथम ने चार और डेवोन कॉन्वे ने दो रन बनाए। जेम्स नीशम शून्य पर आउट हुए। मैट हेनरी खाता खोले बगैर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने चार और मार्को यानसेन ने तीन विकेट चटकाए। गेराल्ड कोएत्जी को दो और कगिसो रबाडा को एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: NZ vs SA: क्विंटन डिकॉक ने तोड़ा गिलक्रिस्ट और कुमार संगकारा का रिकॉर्ड, इंग्लैंड से आगे निकला दक्षिण अफ्रीका
विज्ञापन

South Africa defeated New Zealand World Cup Quinton de Kock Rassie van der Dussen Keshav Maharaj became hero
शतकीय साझेदारी के दौरान डिकॉक-डुसेन - फोटो : सोशल मीडिया
डिकॉक और डुसेन ने लगाया शतक
इससे पहले अफ्रीकी टीम के लिए ओपनर क्विंटन डिकॉक और हेनरिच क्लासेन ने शतकीय पारी खेली। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए। डिकॉक ने 116 गेंद पर 114 रन की पारी खेली। डुसेन ने अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, डिकॉक ने 10 चौके और तीन छक्के उड़ाए।

मिलर ने लगाया तूफानी अर्धशतक
डेविड मिलर ने 30 गेंद पर 53 रन बना दिए। उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 24 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन सात गेंद पर 15 और एडेन मार्करम एक गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दो विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed