{"_id":"5d834e408ebc3e93d8447af5","slug":"south-africa-debutant-not-ready-to-accept-the-defeat-by-india-in-2nd-t20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे टी-20 में भारत के हाथों मिली हार, फिर भी हार मानने को तैयार नहीं है यह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे टी-20 में भारत के हाथों मिली हार, फिर भी हार मानने को तैयार नहीं है यह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 19 Sep 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टेम्बा बावुमा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट विशेषज्ञ टेम्बा बावुमा को लगता है कि उनकी टीम अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी लेकिन दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान भारत ने उन्हें बुरी तरह नहीं हराया जिसने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है।
2 of 5
भारत vs दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
बावुमा ने छोटे प्रारूप में पदार्पण के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। भारत से मिली सात विकेट की हार के बाद उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले 10-12 ओवर अच्छी तरह खेले। मुझे लगता है कि हम अच्छी शुरूआत के बाद इसे जारी नहीं रख सके और 12 से 15वें ओवर में मैच गंवा बैठे।’’
3 of 5
तेंबा बवूमा
- फोटो : getty
छत्तीस टेस्ट खेल चुके बावुमा अर्धशतक से केवल एक रन से चूक गए। उन्होंने कहा, ‘‘जब डेविड 13वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आया तो हम मजबूत स्थिति में थे। 10 ओवर तक ऐसा लग रहा था कि 180 रन का स्कोर हासिल किया जा सकता है। मैं वो लय हासिल नहीं कर पाया और अन्य भी। लेकिन फिर भी मुझे नहीं लगता कि हमें पस्त किया गया। ’’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत vs दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
केपटाउन के 29 साल के खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय टीम मजबूत है लेकिन ऐसा नहीं है कि उसे कोई हरा नहीं सकता और दक्षिण अफ्रीका की टीम रविवार को बेंगलुरू में श्रृंखला बराबर करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
5 of 5
दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
बावुमा ने कहा, ‘‘वे ताकतवर हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें हराया नहीं जा सकता। हमने सिर्फ बल्लेबाजी में खुद को निराश किया और भारत जैसी बेहतरीन टीम के सामने हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।’’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।