फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे टी-20 में भारत के हाथों मिली हार, फिर भी हार मानने को तैयार नहीं है यह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी

Thu, 19 Sep 2019 03:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Sep 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
South Africa debutant not ready to accept the defeat by India in 2nd t20
टेम्बा बावुमा - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट विशेषज्ञ टेम्बा बावुमा को लगता है कि उनकी टीम अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी लेकिन दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान भारत ने उन्हें बुरी तरह नहीं हराया जिसने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है।

South Africa debutant not ready to accept the defeat by India in 2nd t20
भारत vs दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

बावुमा ने छोटे प्रारूप में पदार्पण के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। भारत से मिली सात विकेट की हार के बाद उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले 10-12 ओवर अच्छी तरह खेले। मुझे लगता है कि हम अच्छी शुरूआत के बाद इसे जारी नहीं रख सके और 12 से 15वें ओवर में मैच गंवा बैठे।’’

South Africa debutant not ready to accept the defeat by India in 2nd t20
तेंबा बवूमा - फोटो : getty

छत्तीस टेस्ट खेल चुके बावुमा अर्धशतक से केवल एक रन से चूक गए। उन्होंने कहा, ‘‘जब डेविड 13वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आया तो हम मजबूत स्थिति में थे। 10 ओवर तक ऐसा लग रहा था कि 180 रन का स्कोर हासिल किया जा सकता है। मैं वो लय हासिल नहीं कर पाया और अन्य भी। लेकिन फिर भी मुझे नहीं लगता कि हमें पस्त किया गया। ’’

विज्ञापन
विज्ञापन
South Africa debutant not ready to accept the defeat by India in 2nd t20
भारत vs दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

केपटाउन के 29 साल के खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय टीम मजबूत है लेकिन ऐसा नहीं है कि उसे कोई हरा नहीं सकता और दक्षिण अफ्रीका की टीम रविवार को बेंगलुरू में श्रृंखला बराबर करने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन
South Africa debutant not ready to accept the defeat by India in 2nd t20
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

बावुमा ने कहा, ‘‘वे ताकतवर हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें हराया नहीं जा सकता। हमने सिर्फ बल्लेबाजी में खुद को निराश किया और भारत जैसी बेहतरीन टीम के सामने हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।’’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed