फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa cricket team will take on Zimbabwe in a four-day warm-up fixture to prepare for the WTC final

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले जिम्बाब्वे से खेलेगी दक्षिण अफ्रीका, अभ्यास मैच से परखेगी तैयारी

Sun, 01 Jun 2025 04:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 01 Jun 2025 04:03 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार टेस्ट मैच इस साल जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था जहां उसने दो मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे ने हाल ही में 22 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था जहां उसे पारी और 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
South Africa cricket team will take on Zimbabwe in a four-day warm-up fixture to prepare for the WTC final
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : @ProteasMenCSA

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले की तैयारियों को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन जून से जिम्बाब्वे के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलेगी। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी टेस्ट जनवरी में खेला 
दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार टेस्ट मैच इस साल जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था जहां उसने दो मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे ने हाल ही में 22 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था जहां उसे पारी और 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। टीम में सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारावा मौजूद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जून के अंत में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी जिम्बाब्वे
इसके बावजूद जिम्बाब्वे ने मजबूत टीम उतारी है जिसमें सीन विलियम्स, बेनेट, विकटर न्याउची, क्लाइव मदांडे और क्रैग एर्विन शामिल है। अभ्यास मैच के बाद जिम्बाब्वे की टीम 28 जून से दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच आखिरी बार लाल गेंद के प्रारूप में दिसंबर 2017 में एक टेस्ट मैच की सीरीज खेली गई थी जहां दक्षिण अफ्रीका पारी और 120 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही थी। ओवरऑल दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नौ टेस्ट मैच खेले जिसमें से आठ जीते हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। 
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी 2025 फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: टोनी डी जोरजी, रेयान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी।
जिम्बाब्वे टीम: क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, एलेक्स फलाओ, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तनुनुरवा मकोनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, विंसेंट मासेकेसा, न्यूमैन न्यामहूरी, विक्टर न्याउची, तफदजवा त्सिगा, निकोलस वेल्च, सीन विलियम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed