{"_id":"684e615eddb02ef23a040f45","slug":"south-africa-captain-temba-bavuma-revealed-australian-players-used-the-word-choke-during-the-wtc-final-2025-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका टीम की स्लेजिंग कर रहे थे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? बावुमा ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका टीम की स्लेजिंग कर रहे थे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? बावुमा ने किया खुलासा
Sun, 15 Jun 2025 11:30 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:30 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की और चोकर्स के दाग को मिटा दिया। क्रिकेट प्रशंसक लंबे वक्त से दक्षिण अफ्रीका को 'चोकर्स' कहकर चिढ़ाते थे क्योंकि ये टीम बड़े टूर्नामेंट में नॉकआउट मैच में चूक जाती थी।
विज्ञापन
तेम्बा बावुमा
- फोटो : ANI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा का कहना है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों को 'चोक' शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुना था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर पहली बार ये खिताब अपने नाम किया था। क्रिकेट प्रशंसक लंबे वक्त से दक्षिण अफ्रीका को 'चोकर्स' कहकर चिढ़ाते थे क्योंकि ये टीम बड़े टूर्नामेंट में नॉकआउट मैच में चूक जाती थी।
विज्ञापन
चोकर्स का दाग हटाया
दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की और चोकर्स के दाग को मिटा दिया। इस खिताबी जीत के बाद बावुमा ने बड़ा खुलासा किया है और उनका कहना है कि चौथे दिन जब दक्षिण अफ्रीका को 69 रन चाहिए और उसके आठ विकेट शेष थे, तब भी मैच के दौरान एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि टीम के पास अभी भी दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट करने का मौका है।

बावुमा ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से बात करते हुए कहा, जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हमने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उस खतरनाक शब्द, 'चोक' का इस्तेमाल करते हुए सुना। सुबह ही हम पर चोकर्स का ठप्पा लग गया। ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी ने कहा कि हम (दक्षिण अफ्रीका) अभी भी आउट हो सकते हैं। मैंने निश्चित रूप से यह सुना है।
बावुमा इस बात से खुश हैं कि दक्षिण अफ्रीका फाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। बावुमा ने कहा, कई साल हो गए थे जब हमने फाइनल में जगह बनाई, हम इतिहास में दर्ज हो चुके हैं। अब हम ऐसी चीज का हिस्सा हैं जो पहले कभी नहीं हुई।
बावुमा-मार्करम की साझेदारी रही अहम
एडेन मार्करम के शतक और कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए हुई 147 रनों की साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बावजूद खिताब का बचाव नहीं कर सकी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 285 रन बनाकर जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी की विजेता बनने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने यह खिताब अपने नाम किया है।