फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa call up Duanne Olivier and Lungi Ngidi as replacements for Dale Steyn

सेंचुरियन में 'विराट सेना' को चित करने के लिए अफ्रीकी टीम ने इन दोनों गेंदबाजों को बुलाया

Wed, 10 Jan 2018 10:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
South Africa call up Duanne Olivier and Lungi Ngidi as replacements for Dale Steyn
डुआने ओलिवियर और लुंगी एंगिडी - फोटो : File
केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने जिस तरह से टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने घुटने टेके इस बात का किसी को मैच से पहले अंदाजा नहीं रहा होगा। 208 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी 'विराट सेना' महज 135 रन पर ही ढेर हो गई और 72 रन से मैच हार गई। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मैच से एक ही बुरी खबर यह रही कि करीब एक साल बाद इंटरनेशल क्रिकेट में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज डेल स्टेन पहली पारी में अपना 19वां ओवर करते हुए चोटिल हो गए। स्टेन की एड़ी में चोट है और डॉक्टरों ने उन्हें 6 हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि स्टेन इस सीरीज में बचे दोनों टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन


स्टेन की जगह पर दक्षिण अफ्रीकी सलेक्टरों ने दो नए तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है। इनमें से एक हैं डुआने ओलिवियर और दूसरे हैं लुंगी एंगिडी। डुआने ओलिवियर श्रीलंका, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेल चुके हैं। वहीं, लुंगी एंगिडी को अपने पहले इंटरनेशल टेस्ट मैच का अभी इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः फिलेंडर ने किया खुलासा, कैसे उनके जाल में फंसे विराट कोहली


सीरीज का दूसरा मैच शनिवार (13 जनवरी) को सेंचूरियन में खेला जाएगा। सेंचुरियन की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है और माना जा रहा है कि केपटाउन टेस्ट में मिली हार का बदलान लेने के लिए टीम इंडिया यहां अपना पूरा दम लगा देगी। 

इस प्रकार होगी दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम- फाफ डू प्लेसी (कप्तान), एबी डीविलियर्स, हाशिम अमला, टेम्बा बवुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), थ्युनिस डी ब्रुइन, डीन एल्गर, क्रिस मोरिस, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, मोर्ने मोर्कल, एंडाइल फेलुक्वेयो, वर्नन फिलैंडर, कगिसो रबाडा, डुआने ओलिवियर और लुंगी एंगिडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed