फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa beat australia by six wickets in first odi
WI Inning
68/2 (7.1 ov)
Target: 224
Rovman Powell 0
Kamil Pooran 13 (13)
WI need 156 runs in 12.5 remaining overs

'स्टेन गन' के सामने 152 रन पर ढेर हुई कंगारू टीम, दक्षिण अफ्रीका की विशाल जीत

Sun, 04 Nov 2018 03:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
south africa beat australia by six wickets in first odi
डेल स्टेन

डेल स्टेन की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को तीन मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही प्रोटियाज टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को एडिलेड में खेला जाएगा। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डेल स्टेन के नेतृत्व में प्रोटियाज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और महज 38.1 ओवर में कंगारूओं को 152 रन पर ऑलआउट कर दिया। मेजबान टीम की तरफ से नाथन कोल्टर नाइल ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। वहीं दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एंडिल फेलुकवायो ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। डेल स्टेन, लुंगी एनगिडी और इमरान ताहिर को दो-दो सफलता मिली।
विज्ञापन


आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 124 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  मेहमान टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाजों क्विंटन डी कॉक (47), रीजा हेंड्रिक्स (44) और एडेन मार्कराम (36) ने उम्दा पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका की जीत तय कर दी। कप्तान फाफ डु प्लेसी और डेविड मिलर ने प्रोटियाज टीम की जीत पर मुहर लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अनुभवी डेल स्टेन ने बिगाड़ी। उन्होंने ट्रेविस हेड (1) और डार्सी शॉर्ट को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजा। कंगारू टीम इन झटकों से कभी उबर नहीं पाई और नियमित अंतराल में विकेट गंवाती रही। स्टेन ने 7 ओवर में एक मेडन सहित 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed