फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly undergoes fresh angioplasty, two more stents implanted

Sourav Ganguly News: सौरव गांगुली की दूसरी बार हुई एंजियोप्लास्टी, दो और स्टेंट लगाए गए

Thu, 28 Jan 2021 07:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 28 Jan 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly undergoes fresh angioplasty, two more stents implanted
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

बीसीसीआई प्रमुख और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की गुरुवार को दूसरी बार एंजियोप्लास्टी की गई। मशहूर हृदयरोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी ने गांगुली के तमाम परीक्षण और अस्पताल के चिकित्सकों के साथ परामर्श करने के बाद एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान की धमनियों के अवरोध को हटाने के लिए दो स्टेंट डाले गए। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद हमने एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांगुली को बुधवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके कई परीक्षण किए गए। गांगुली ने तीन सप्ताह पहले अपने आवास पर व्यायाम करते समय सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच से पता चला कि उनकी धमनियों में तीन अवरोध हैं, जिनके लिए स्टेंट लगाए गए थे।

डॉक्टर ने कहा, गांगुली को कल रात अच्छी नींद आई। उन्होंने सुबह हल्का नाश्ता किया। परिवार के सूत्र के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुबह गांगुली को फोन करके उनका हालचाल पूछा । माकपा के वरिष्ठ नेता अशोक भट्टाचार्य भी अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि एक महीने में दूसरी बार है जब गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत हुई है और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed