{"_id":"5f72935b6e0fd53037018154","slug":"sourav-ganguly-wants-to-play-series-in-england-from-india-says-for-this-we-have-to-make-bio-bubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड से भारत में ही श्रृंखला खेलना चाहते हैं गांगुली, बोले- इसके लिए हमें बायो बबल बनाना होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड से भारत में ही श्रृंखला खेलना चाहते हैं गांगुली, बोले- इसके लिए हमें बायो बबल बनाना होगा
Tue, 29 Sep 2020 07:22 AM IST
योगेश साहू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 29 Sep 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कोविड-19 महामारी से उपजी परिस्थितियों के बाद भी बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश करेगा कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला का आयोजन भारत में ही हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि घरेलू टूर्नामेंटों को भी किसी समय शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड को अगले साल जनवरी और मार्च के बीच पांच टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भारत का दौरा करना है। उन्होंने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता यही है कि यह सीरीज भारत में हो। हम इसे भारतीय मैदानों पर करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
यूएई में यह फायदा है कि वहां तीन स्टेडियम हैं (अबू धाबी, शारजाह और दुबई)।’ बीसीसीआई ने हाल ही में अमीरात क्रिकेट बोर्ड से वहां मैच करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। गांगुली ने कहा, ‘मुंबई में भी हमारे पास ऐसी सुविधा है जहां सीसीआई, वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम है।
विज्ञापन
हमारे पास ईडन गार्डन भी है। हमें एक बायो बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) बनाना होगा। हम अपनी क्रिकेट भारत में ही खेलना चाहते हैं। लेकिन हम कोरोना वायरस की स्थिति पर भी निगरानी रखे हुए हैं।’