{"_id":"654e50cbf425c62acd0aa233","slug":"sourav-ganguly-tells-rishabh-pant-to-make-comeback-in-january-2024-will-play-in-ipl-2024-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant Comeback: सौरव गांगुली ने बताया- कब वापसी करने वाले हैं ऋषभ पंत, जानें कैसी है फिटनेस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rishabh Pant Comeback: सौरव गांगुली ने बताया- कब वापसी करने वाले हैं ऋषभ पंत, जानें कैसी है फिटनेस
Fri, 10 Nov 2023 09:18 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:18 PM IST
सार
पंत जादवपुर यूनिवर्सिटी साल्ट लेक कैंपस मैदान में टीम के प्रशिक्षण सत्र के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के अपने साथियों के साथ शामिल हुए और टीम निदेशक सौरव गांगुली के अनुसार, पंत इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 संस्करण में वापस आ सकते हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लगभग एक साल से क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें पिछले दिसंबर में एक कार दुर्घटना में गंभीर चोटें लगी थीं और वह इससे उबर रहे हैं। कार हादसे में पंत को कई चोट लगी थीं, लेकिन दुर्घटना के 40 दिन बाद ही वह अपने पैरों पर चलने लगे थे। हालांकि, उन्हें सहारे की जरूरत पड़ती थी। इसके बाद से पंत लगातार अपनी फिटनेस के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट देते रहे हैं।
इस सप्ताह की शुरुआत में, पंत जादवपुर यूनिवर्सिटी साल्ट लेक कैंपस मैदान में टीम के प्रशिक्षण सत्र के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के अपने साथियों के साथ शामिल हुए और टीम निदेशक सौरव गांगुली के अनुसार, पंत इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 संस्करण में वापस आ सकते हैं।
कैंप में पत्रकारों से बात करते हुए गांगुली ने कहा कि फ्रेंचाइजी के कप्तान पंत आईपीएल में वापसी करेंगे। गांगुली ने कहा, "वह (पंत) अब अच्छे हैं। वह अगले सीजन में आईपीएल में खेलेंगे।"
विज्ञापन
भारत के पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा कि पंत 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली आईपीएल नीलामी से पहले टीम निर्माण पर रणनीति बनाने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पिछले सीजन में पंत की अनुपस्थिति में डीसी का नेतृत्व किया था और यह टीम नीचे से दूसरे स्थान पर रही थी। गांगुली ने आगे कहा, "ऋषभ यहां अभ्यास नहीं करेंगे। उनके अभ्यास में उतरने के लिए अभी भी समय है। जनवरी (2024) तक वह और भी बेहतर हो जाएंगे। हम टीम के बारे में बात कर रहे थे। वह कप्तान हैं इसलिए उन्होंने आगामी नीलामी को लेकर अपने विचार रखे। यही कारण है कि वह टीम से जुड़े कुछ पहलुओं को अंतिम रूप देने के लिए यहां आए हैं।”
ऋषभ पंत ने आखिरी बार दिसंबर में कार दुर्घटना से कुछ दिन पहले एक पेशेवर क्रिकेट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व किया था। पंत की अनुपस्थिति में, ईशान किशन ने टी20 में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली, जबकि केएल राहुल ने वनडे और टेस्ट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। राहुल मौजूदा 2023 विश्व कप के दौरान विकेटकीपिंग ड्यूटी पर भी हैं।
कार दुर्घटना से पहले, पंत खेल के सभी प्रारूपों में भारतीय टीम के मुख्य सदस्यों में से एक थे। उन्होंने पिछले साल जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की टी20 सीरीज के दौरान भी भारत का नेतृत्व किया था और उन्हें 2021 के लिए आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम में नामित किया गया था।