धोनी की टीम में जगह को लेकर गांगुली ने खोला राज, बोले- उनसे पार पाना मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले टी-20 मैच में द. अफ्रीका के खिलाफ बल्ले से शानदार खेल दिखाया। धोनी के प्रदर्शन से खुश टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
कुछ समय पहले तक प्लेइंग इंलेवन में धोनी को लेकर सवाल दागने वाले गांगुली ने कहा, 'टीम इंडिया में धोनी के बेहतरीन प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस खिलाड़ी का टीम में प्रदर्शन सराहनीय है, जिससे पार पाना मुश्किल है।'
मौजूदा दौरे पर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर गांगुली ने कहा, 'टीम इंडिया के लिए अब तक यह दौरा बेहद शानदार रहा है। वन-डे सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन के बावजूद मुझे उम्मीद है कि शनिवार को टीम इंडिया टी-20 सीरीज पर भी कब्जा जरूर करेगी।'
चयन समिति की कार्यनीति के बारे में सौरव गांगुली ने कहा, 'पिछले दोनों ही फॉर्मेट की सीरीज में टीम इंडिया में बहुत बड़ा फेरबदल नहीं किया गया है। इस दौरे पर टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने सही नीति के तहत काम किया है।'
टीम के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश गांगुली ने कहा, 'टीम के लगभग सभी युवा खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। खासतौर पर मनीष पांडे और हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन को दरकिनार नहीं किया जा सकता। अभी इन खिलाड़ियों को और मौके देने होंगे, ताकि ये खुद को साबित कर हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे बड़े खिलाड़ी बन सकें।'
टीम इंडिया की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के बारे में चर्चा करते हुए गांगुली ने कहा, 'महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही के कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिर मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुरुष क्रिकेट टीम ज्यादा बेहतर और मजबूत है। हालांकि हरमनप्रीत कौर जैसी खिलाड़ी ने महिला क्रिकेट टीम का स्तर उठाने में काफी अहम भूमिका निभाई है, लेकिन फिलहाल पुरुष टीम उनसे आगे है।'