फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly shared key advice for Shubman Gill ahead of his first Test captaincy assignment in England

IND vs ENG: गिल को इंग्लैंड में क्या करने होंगे सुधार? गांगुली ने बताया, किस तरह शुभमन को रहना होगा सतर्क

Sun, 15 Jun 2025 12:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Jun 2025 12:34 PM IST
सार

पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने कहा कि इंग्लैंड में परिस्थितियां ऐसी नहीं होती कि आप सिर्फ लाइन के पार जाकर बल्लेबाजी करें। गांगुली को लगता है कि गिल को तब बल्लेबाजी के लिए आना पड़ सकता है जब उनकी टीम मुश्किल में हो और फिर उन्हें अलग तरीके से खेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Sourav Ganguly shared key advice for Shubman Gill ahead of his first Test captaincy assignment in England
गांगुली और गिल - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बताया है कि शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे के दौरान अपनी बल्लेबाजी में किस तरह सुधार करना होगा। गिल को रोहित शर्मा की जगह कप्तानी सौंपी गई है। गिल इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। गांगुली ने कहा कि गिल को अपने टेस्ट बल्लेबाजी पर काम करना होगा क्योंकि वह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड में परिस्थितियां ऐसी नहीं होती कि आप सिर्फ लाइन के पार जाकर बल्लेबाजी करें। गांगुली को लगता है कि गिल को तब बल्लेबाजी के लिए आना पड़ सकता है जब उनकी टीम मुश्किल में हो और फिर उन्हें अलग तरीके से खेलना पड़ सकता है। गांगुली ने कहा, गिल को ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि वह अपनी टेस्ट मैच की बल्लेबाजी पर काम कर सकते हैं। वह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। ये ऐसी परिस्थितियां नहीं हैं जहां आप सिर्फ लाइन के पार हिट करें। गेंद सीम करेगी, स्विंग करेगी, नई गेंद अलग होगी। ऐसा समय भी आ सकता है जब भारत 10 रन पर दो विकेट खो चुका हो और गिल को आकर नई गेंद खेलनी पड़े, तो उसका काम अलग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली ने डिफेंस सही करने पर दिया जोर 
गांगुली का मानना है कि अगर गिल को इंग्लैंड में सफलता हासिल करनी है तो उन्हें अपना डिफेंस सही करना होगा और ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ना सीखना होगा। गांगुली ने कहा, शुभमन को इन परिस्थितियों में कुछ और रन बनाने की जरूरत है, जब गेंद सीम और स्विंग कर रही हो। नई गेंद के साथ आगे खेलना थोड़ा मुश्किल होगा। 100 रन पर दो विकेट और 20 रन पर चार विकेट खोकर बल्लेबाजी करना दो अलग-अलग चीजें हैं, इसलिए उन्हें डिफेंस को सही रखना होगा, ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ना सीखना होगा।
विज्ञापन

विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद यह भारत का पहला दौरा होगा। गांगुली ने कहा कि कम समय में चीजों को तेजी से बदलते देखना आश्चर्यजनक है। गांगुली ने कहा, कोहली नहीं है, रोहित शर्मा नहीं होंगे और अजिंक्य रहाणे भी शामिल नहीं रहेंगे। यह बिल्कुल आश्चर्यजनक है। एक समय में चीजें कैसे बदल जाती हैं, यह अविश्वसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed