फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly Set For Return To Indian Cricket As CAB President, Know Details Here

Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट में गांगुली की धमाकेदार वापसी, CAB अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध वापसी तय

Sun, 21 Sep 2025 03:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 21 Sep 2025 03:58 PM IST
सार

गांगुली के नेतृत्व वाले पूरे पैनल- बबलू कोलाय (सचिव), मदन मोहन घोष (संयुक्त सचिव), संजय दास (कोषाध्यक्ष) और अनु दत्ता (उपाध्यक्ष) का भी निर्विरोध चुना जाना तय है।

विज्ञापन
Sourav Ganguly Set For Return To Indian Cricket As CAB President, Know Details Here
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की सोमवार को होने वाली बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में निर्विरोध अध्यक्ष पद पर वापसी तय है, लेकिन उनका दूसरा कार्यकाल अधिक चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि हाल के महीनों में संघ वित्तीय अनियमितताओं और विश्वसनीयता संबंधी चिंताओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

गांगुली के नेतृत्व में ये हो सकता है पैनल
गांगुली के नेतृत्व वाले पूरे पैनल- बबलू कोलाय (सचिव), मदन मोहन घोष (संयुक्त सचिव), संजय दास (कोषाध्यक्ष) और अनु दत्ता (उपाध्यक्ष) का भी निर्विरोध चुना जाना तय है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष 53 वर्षीय गांगुली अपने बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली का स्थान लेंगे, जिन्हें लोढ़ा समिति के निर्देशों के अनुसार कार्यकारी पदों पर छह साल की समय सीमा पूरी होने के बाद पद छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएबी की छवि को नुकसान पहुंचा
हाल के दिनों में विवादों की एक सीरीज के कारण सीएबी की छवि को नुकसान पहुंचा है, जबकि रणजी ट्रॉफी टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। वित्त समिति के सदस्य सुब्रत साहा पर हाल ही में दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा हितों के टकराव का दोषी पाए जाने पर उन्हें उप-समिति की गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन

गांगुली ने पिछले रविवार को नामांकन भरा था
इससे पहले अगस्त में संयुक्त सचिव देबब्रत दास को वित्तीय कदाचार के आरोपों के चलते छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। गांगुली ने पिछले रविवार को नामांकन भरा था और तब उन्होंने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में अपनी दूसरी पारी की प्राथमिकताएं बताई थी। इनमें बंगाल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट को मजबूत करना, बंगाल प्रो टी-20 लीग को बढ़ावा देना, महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना और जमीनी स्तर पर ढांचे का विकास करना शामिल है।

'खिलाड़ियों का कौशल मायने रखता'
उन्होंने कहा, 'क्रिकेट व्यवस्था को आगे बढ़ाना होगा। मैं हमारे रणजी ट्रॉफी क्रिकेटरों से बात करने की कोशिश करूंगा, लेकिन टीम में बहुत ज्यादा लोगों की जरूरत नहीं है। आखिरकार, खिलाड़ियों का कौशल मायने रखता है। एक प्रशासक के तौर पर मैं उनकी हर संभव मदद करूंगा।'

28 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक
अध्यक्ष के रूप में अपनी वापसी के बारे में गांगुली ने कहा, 'मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। ईडन गार्डन्स में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने वाले हैं।' गांगुली 28 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में सीएबी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed