{"_id":"5da5d5e58ebc3e0172327d98","slug":"sourav-ganguly-says-there-is-no-political-development-after-met-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह से मुलाकात पर गांगुली ने दी सफाई, बोले- राजनीति को लेकर नहीं हुई कोई बातचीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अमित शाह से मुलाकात पर गांगुली ने दी सफाई, बोले- राजनीति को लेकर नहीं हुई कोई बातचीत
Tue, 15 Oct 2019 07:52 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 15 Oct 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बंगाल पहुंचने के बाद गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मैं पहली बार अमित शाह से मिला। मैंने बीसीसीआई पर कोई सवाल नहीं पूछा। चाहे मैं कोई पद लेने जा रहे हों या नहीं। राजनीतिक विकास को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।'
विज्ञापन
Sourav Ganguly in Kolkata: I met Amit Shah for the first time ever, neither did I ask a question on BCCI, whether I was going to get a post or not, nor any discussion of "you will only get this, if you agree to that" happened, there is no political development. pic.twitter.com/yKcEO2OqVl
— ANI (@ANI) October 15, 2019विज्ञापन
सौरव गांगुली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष होंगे। 23 अक्टूबर को बीसीसीआई का चुनाव होना है और इसके साथ ही गांगुली के अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि गांगुली के भाजपा ज्वाइन करने की खबरें मीडिया में तैरने लगी हैं। कहा जा रहा है कि गांगुली को अध्यक्ष बनाने में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी भूमिका निभाई है। हालांकि अमित शाह ने इन खबरों को बे बुनियाद बताया है।
उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि मैं इस बात का निर्णय नहीं करता कि कौन बीसीसीआई का अध्यक्ष होगा। इसके लिए बीसीसीआई की अपनी चुनाव प्रक्रिया है। गांगुली के साथ मेरी इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है।