फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly says there is no political development after met amit shah

अमित शाह से मुलाकात पर गांगुली ने दी सफाई, बोले- राजनीति को लेकर नहीं हुई कोई बातचीत

Tue, 15 Oct 2019 07:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 15 Oct 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says there is no political development after met amit shah
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बंगाल पहुंचने के बाद गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मैं पहली बार अमित शाह से मिला। मैंने बीसीसीआई पर कोई सवाल नहीं पूछा। चाहे मैं कोई पद लेने जा रहे हों या नहीं। राजनीतिक विकास को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।'

विज्ञापन

 

सौरव गांगुली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष होंगे। 23 अक्टूबर को बीसीसीआई का चुनाव होना है और इसके साथ ही गांगुली के अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि  गांगुली के भाजपा ज्वाइन करने की खबरें मीडिया में तैरने लगी हैं। कहा जा रहा है कि गांगुली को अध्यक्ष बनाने में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी भूमिका निभाई है। हालांकि अमित शाह ने इन खबरों को बे बुनियाद बताया है।


उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि मैं इस बात का निर्णय नहीं करता कि कौन बीसीसीआई का अध्यक्ष होगा। इसके लिए बीसीसीआई की अपनी चुनाव प्रक्रिया है। गांगुली के साथ मेरी इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed