{"_id":"62add02af911e43be41b62b1","slug":"sourav-ganguly-says-players-who-will-play-t20-series-against-england-are-most-likely-to-play-t20-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: टी20 विश्व कप में क्या होगी भारतीय टीम? बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिए संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: टी20 विश्व कप में क्या होगी भारतीय टीम? बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिए संकेत
Sat, 18 Jun 2022 08:56 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 18 Jun 2022 08:56 PM IST
सार
मौजूदा समय में भारत की टी20 टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है, लेकिन इस टीम में से सभी खिलाड़ी टी20 विश्व कप में नहीं खेलेंगे। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम में वापसी होगी।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 का आयोजन अक्टूबर और नवंबर के महीने में होना है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। अब तक टी20 टीम के अधिकतर खिलाड़ी भी तय हो चुके हैं। इस बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान सामने आया है। गांगुली ने कहा है कि अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में चयनकर्ता उन्हीं खिलाड़ियों को मौका देंगे, जो विश्व कप प्लान का हिस्सा हैं। गांगुली के इस बयान के साफ है कि जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान होने के साथ ही विश्व कप टीम की तस्वीर भी बहुत हद तक साफ हो जाएगी।
2021 टी20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद काफी बवाल हुआ था। नए कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वो काफी पहले से ही टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू कर देंगे। अब टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों का नाम लगभग तय हो चुका है।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलेगी मुख्य टीम
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के प्रमुख खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। हालांकि गांगुली के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सभी प्रमुख खिलाड़ी खेलेंगे और इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों को टी20 टीम में जगह दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांगुली ने कहा "राहुल द्रविड़ इस चीज को लेकर देख रहे हैं। वो एक समय के बाद खिलाड़ियों को लगातार मौका देना चाह रहे हैं। शायद इंग्लैंड दौरे से ऐसा होगा। हम उन खिलाड़ियों के साथ खेलना शुरू करेंगे, जो अक्टूबर में होने वाले विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने के दावेदार हैं।"

टी20 विश्व कप में इन खिलाड़ियों की जगह लगभग पक्की
भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहत शर्मा ने टीम लगभग तय कर ली है। केएल राहुल, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, युजवेन्द्र चहल, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों की जगह टीम में लगभग पक्की है, लेकिन कुछ जगहों के लिए कई खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
टी20 विश्व कप के लिए भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान) केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, वेंकेटेश अय्यर, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, युजवेन्द्र चहल।