{"_id":"586c87154f1c1ba709159b4f","slug":"sourav-ganguly-says-he-doesn-t-qualify-for-bcci-president-s-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तो इस वजह से गांगुली नहीं बन सकते BCCI अध्यक्ष","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तो इस वजह से गांगुली नहीं बन सकते BCCI अध्यक्ष
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : Cricket Country
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ किया है कि वो बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के दावेदार नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुराग ठाकुर को हटाने के बाद से ही कई लोग उन्हें अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार मान रहे थे।
बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी के सुझाव को खारिज करते हुए गांगुली ने कहा, “मेरा नाम गैरजरूरी रूप से सामने आ रहा है। मैं क्वालीफाई नहीं करता। मैंने बतौर कैब अध्यक्ष सिर्फ एक साल पूरा किया है और दो और साल बचे हैं। मैं इसकी दावेदारी में नहीं हूं।”

Trending Videos
हम मानेंगे लोढा समिति की सिफारिशें मगर...
सौरव गांगुली
- फोटो : Cricket Country
इसके अलावा गांगुली से पूछा गया कि क्यो बंगाल क्रिकेट संघ लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करेगा, तो इस पर गांगुली ने कहा कि संघ को सुप्रीम कोर्ट के आदेश मानने ही होंगे।
उन्होंने कहा, “हमारे पदाधिकारियों की बैठक है, जहां हम भविष्य पर फैसला करेंगे।” गांगुली ने कहा कि कैब 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे के आयोजन के बाद ही आम सभा की विशेष बैठक करेगा।
बता दें कि सौरव गांगुली भारत के सबसे सफल कप्तानों मे गिने जाते हैं। दादा को ‘गॉड ऑफ ऑफसाइड’ भी कहा जाता है।