फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly Says He Doesn't Qualify For BCCI President's Post

तो इस वजह से गांगुली नहीं बन सकते BCCI अध्यक्ष

Wed, 04 Jan 2017 12:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly Says He Doesn't Qualify For BCCI President's Post
सौरव गांगुली - फोटो : Cricket Country
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ किया है कि वो बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के दावेदार नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुराग ठाकुर को हटाने के बाद से ही कई लोग उन्हें अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार मान रहे थे।
विज्ञापन


बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी के सुझाव को खारिज करते हुए गांगुली ने कहा, “मेरा नाम गैरजरूरी रूप से सामने आ रहा है। मैं क्वालीफाई नहीं करता। मैंने बतौर कैब अध्यक्ष सिर्फ एक साल पूरा किया है और दो और साल बचे हैं। मैं इसकी दावेदारी में नहीं हूं।”
विज्ञापन

हम मानेंगे लोढा समिति की सिफारिशें मगर...

Sourav Ganguly Says He Doesn't Qualify For BCCI President's Post
सौरव गांगुली - फोटो : Cricket Country
इसके अलावा गांगुली से पूछा गया कि क्यो बंगाल क्रिकेट संघ लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करेगा, तो इस पर गांगुली ने कहा कि संघ को सुप्रीम कोर्ट के आदेश मानने ही होंगे।

उन्‍होंने कहा, “हमारे पदाधिकारियों की बैठक है, जहां हम भविष्य पर फैसला करेंगे।” गांगुली ने कहा कि कैब 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे के आयोजन के बाद ही आम सभा की विशेष बैठक करेगा।

बता दें कि सौरव गांगुली भारत के सबसे सफल कप्तानों मे गिने जाते हैं। दादा को ‘गॉड ऑफ ऑफसाइड’ भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed