फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक जीत के बाद जिस मैदान पर लहराई थी टी-शर्ट, 17 साल बाद उसी जगह अपनी नई टीम के साथ पहुंचे दादा

Fri, 13 Dec 2019 10:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 13 Dec 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Happy to get back to Lords as BCCI president
सौरव गांगुली, जय शाह और धूमल - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहुंचकर सेल्फी ली। इस सेल्फी को दादा ने सोशल मीडिया पर साझा की है। गांगुली के अलावा इस तस्वीर में बीसीसीआई के सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल नजर आ रहे हैं।

Sourav Ganguly says Happy to get back to Lords as BCCI president
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

47 वर्षीय गांगुली ने अपने इस ट्वीट में लिखा है, 'एक अलग जिम्मेदारी के साथ इस मैदान पर वापसी कर अच्छा लगा...वो भी दो शानदार लोगों के साथ।’ बता दें कि गांगुली ने इस ट्वीट में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को भी टैग किया है।

Sourav Ganguly says Happy to get back to Lords as BCCI president
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

गांगुली के इस बेहद खूबसूरत तस्वीर को देखकर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर लिखा, 'आपको वापस लॉर्ड्स पर देख कर अच्छा लगा सौरव!' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Happy to get back to Lords as BCCI president
ganguly

मालूम हो कि 'दादा' सौरव गांगुली ने लॉर्ड के ऐतिहासिक मैदान से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसी मैदान पर साल 2002 में बतौर कप्तान गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed