{"_id":"62a591ff428bb25cff51e8b5","slug":"sourav-ganguly-said-ipl-generates-more-revenue-than-english-premier-league","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sourav Ganguly: सौरव गांगुली बोले- इंग्लिश प्रीमियर लीग से ज्यादा है आईपीएल की कमाई, मेरे लिए यह सुखद बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sourav Ganguly: सौरव गांगुली बोले- इंग्लिश प्रीमियर लीग से ज्यादा है आईपीएल की कमाई, मेरे लिए यह सुखद बात
Sun, 12 Jun 2022 12:43 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:43 PM IST
सार
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि आईपीएल की कमाई फुटबॉल प्रीमियर लीग से ज्यादा है। उनके लिए यह सुखद बात है कि जिस खेल को वो सबसे ज्यादा पंसद करते हैं, वह लगातार आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
आईपीएल और ईपीएल ट्रॉफी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और यह लीग तेजी से बड़ा हो रही है। फैंस की संख्या से लेकर कमाई और टीमों की संख्या तक आईपीएल ने सिर्फ 15 सालों जो हासिल किया है, वह दुनिया की कोई दूसरी खेल लीग नहीं हासिल कर पाई है। आईपीएल की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अब बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि आईपीएल की कमाई इंग्लिश प्रीमियर लीग से भी ज्यादा है और उनके लिए यह सुखद बात है।
गांगुली ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा "मैंने खेल को बढ़ते हुए देखा है। जहां मेरे जैसे खिलाड़ी कुछ सौ रुपये कमाते थे और अब करोड़ों की कमाई करने का माद्दा रखते हैं। यह खेल फैंस के जरिए चलता है, इस देश के लोग और बीसीसीआई यह खेल चलाते हैं, जो फैंस की वजह से बने हैं। यह एक मजबूत खेल है और लगातार आगे बढ़ता रहेगा। आईपीएल इंग्लिश प्रीमियर लीग से ज्यादा राजस्व इकट्ठा करता है। यह मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है कि जिस खेल को मैं पसंद करता हूं वह इतनी मजबूती से आगे बढ़ा है।"

आईपीएल 2022 में मैच और टीमों की संख्या बढ़ी
आईपीएल 2022 में कुल मैचों और टीमों की संख्या बढ़ने से खेल का रोमांच भी बढ़ा है। इस साल आईपीएल का आयोजन बड़े स्तर पर हुआ। दो नई टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनीं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स इस सीजन आईपीएल में जुड़ीं और गुजरात ने खिताब भी अपने नाम किया। 74 मैचों के टूर्नामेंट में राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन दूसरी बार खिताब अपने नाम नहीं कर पाई।
दुनिया की सभी टी20 लीगों से ज्यादा है आईपीएल की इनामी राशि
आईपीएल में दुनिया की शीर्ष पांच टी20 लीगों के बराबर इनामी राशि दी जाती है। वेस्टइंडीज की कैरेबियन प्रीमियर लीग, बांग्लादेश की बांग्लादेश प्रीमियर लीग, पाकिस्तान की पाकिस्तान सुपर लीग, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग और इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के बराबर सिर्फ आईपीएल में चैंपियन को पैसे मिलते हैं। आईपीएल की इनामी राशि 20 करोड़ रुपये है।

दुनिया की टॉप टी20 लीग की प्राइज मनी
| आईपीएल | 20 करोड़ |
| कैरेबियन प्रीमियर लीग | 7.5 करोड़ |
| बांग्लादेश प्रीमियर लीग | 6.34 करोड़ |
| पाकिस्तान सुपर लीग | 3.73 करोड़ |
| बिग बैश लीग | 3.35 करोड़ |
| द हंड्रेड लीग | 1.51 करोड़ |
| लंका प्रीमियर लीग | 73.7 लाख |