{"_id":"64845af629aca4b945085424","slug":"sourav-ganguly-praises-rahane-and-shardul-refers-it-as-a-message-to-the-indian-top-order-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के मुरीद हुए गांगुली, बोले- इन दोनों से सीखें टॉप ऑर्डर बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के मुरीद हुए गांगुली, बोले- इन दोनों से सीखें टॉप ऑर्डर बल्लेबाज
Sat, 10 Jun 2023 04:43 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 10 Jun 2023 04:43 PM IST
सार
भारत के शुरुआती चार बल्लेबाज 15 से 13 के बीच स्कोर पर आउट हुए। रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली तक सभी ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत की पहली पारी में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने सभी को खासा निराश किया। रवींद्र जडेजा के 51 गेंद पर 48 रन के बाद अजिंक्य रहाणे और शार्दुल की शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत फॉलो-ऑन से बच सका। वहीं,भारत के शीर्ष के चार बल्लेबाज ने 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 173 रन की अहम बढ़त मिल गई।
भारत के पूर्व कप्तान सौरन गागुली ने अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर की अहम पारियों की सराहा, लेकिन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के प्रदर्शन की निंदा भी की। गांगुली ने कहा "अजिंक्य और शार्दुल ने ड्रेसिंग रुम में दिखाया की अगर आप सूझ बूझ से खेलें और थोड़ी सी किस्मत आपके साथ हो तो कैसे इस विकेट पर रन बनाए जाते हैं। रहाणे शानदार थे, शार्दुल को भी इतनी बार गेंद लगी पर वह लड़ते रहे। उन्होंने पहले भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में अच्छी बल्लेबाजी की है। भारत को वापस लड़ता देख अच्छा लग रहा है। यह भारत के शीर्ष क्रम को एक संदेश है।
सेट होने के बाद आउट हुए भारतीय बल्लेबाज
इस मैच में भारत की पहली पारी में बल्लेबाजों ने निराश किया। भारत के शुरुआती चार बल्लेबाज 15 से 13 के बीच स्कोर पर आउट हुए। रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली तक सभी ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। रोहित 15, गिल 13, पुजारा और कोहली 14 रन बनाकर आउट हुए। इनमें से अकेले विराट कोहली ही ऐसे थे, जिनके आउट होने का तरीका निराश करने वाला नहीं था। स्टार्क की गेंद असामान्य उछाल के साथ कोहली के पास पहुंची थी और वह कुछ अलग नहीं कर सकते थे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा अपनी पुरानी कमजोरी का शिकार बने और पैट कमिंस ने अंदर आती गेंद पर उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। हालांकि, सबसे ज्यादा निराशा शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के तरीके से हुई। दोनों बल्लेबाजों ने अंदर आती गेंदों को छोड़ दिया और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। युवा गिल के पास अनुभव नहीं है और उनका गलती करना समझा जा सकता है, लेकिन 100 से ज्यादा टेस्ट खेल चुके पुजारा से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती है। अगर भारत को यह मैच जीतना है तो दूसरी पारी में कमाल करना होगा।