फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly has political skills to lead ICC says David Gower

'सौरव गांगुली के पास राजनीतिक कौशल, कर सकते हैं ICC का नेतृत्व'

Fri, 15 May 2020 08:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 15 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly has political skills to lead ICC says David Gower
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर का मानना है कि सौरव गांगुली के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का नेतृत्व करने के लिए जरूरी 'राजनीतिक कौशल' है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में खुद को पहले ही साबित कर दिया है, जो 'बहुत कठिन काम' है। गॉवर दुनिया के सबसे कलात्मक लेफ्टहैंडर बल्लेबाजों में एक माने जाने वाले गांगुली के नेतृत्व क्षमता से प्रभावित है।

विज्ञापन


उनका मानना है कि उनके पास भविष्य में वैश्विक संस्था का नेतृत्व करने के लिए जरूरी समझ है। गॉवर ने 'ग्लोफैंस' के चैट कार्यक्रम 'क्यू20' से पहले कहा, 'मैंने इतने वर्षों में जो कुछ सीखा है, वह यह है कि बीसीसीआई का संचालन करने के लिए अपके पास कई तरह का कौशल और समझ होने चाहिए। उनकी (गांगुली) जैसी प्रतिष्ठा होना (बोर्ड के लिए) बहुत अच्छी शुरुआत है, लेकिन आपको एक बहुत ही विनम्र राजनीतिज्ञ होने की जरूरत है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लाखों चीजों पर आपका नियंत्रण होना चाहिए।' गॉवर ने कहा कि बीसीसीआई के अध्यक्ष का पद वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे मुश्किल कामों में से एक है। उन्होंने कहा, 'जाहिर है आपको काफी जिम्मेदार होना होगा, भारत में इस खेल के एक अरब से ज्यादा प्रशंसक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गॉवर ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के लिए राजनीतिक समझ जरूरी है और उन्हें लगता है कि गांगुली इसके लिए सही है। उन्होंने कहा, 'वह शानदार इंसान है और उनके के पास राजनीतिक क्षमता है। उनका रवैया सही है और चीजों को साथ रख सकते हैं। वह अच्छा काम करेंगे। अगर आप बीसीसीआई प्रमुख के रूप में अच्छा काम करते हैं, तो कौन जानता है भविष्य में क्या हो?'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed