फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly Discharged from woodlands hospital after recovering from corona

Sourav Ganguly Health Update: सौरव गांगुली कोरोना से ठीक होकर घर लौटे, दो हफ्ते तक आइसोलेट रहेंगे

Fri, 31 Dec 2021 02:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 31 Dec 2021 02:39 PM IST
सार

कोरोना से ठीक होने के बाद सौरव गांगुली घर लौट चुके हैं। उन्हें वुडलैंड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गांगुली दो हफ्ते तक आइसोलेट रहेंगे। सोमवार रात उनकी कोरोनो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन वो ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित नहीं हुए थे। 

विज्ञापन
Sourav Ganguly Discharged from woodlands hospital after recovering from corona
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली - फोटो : ANI

विस्तार

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना से ठीक हो चुके हैं। उन्हें वुडलैंड अस्पताल से छु्ट्टी भी दी जा चुकी है। हालांकि अगले दो हफ्ते तक वो डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेट रहेंगे। उन्होंने सोमवार के दिन कोरोना टेस्ट कराया था और रात में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके अंदर कोरोना के हल्के लक्षण थे, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चार दिन तक उनका इलाज हुआ। अस्पताल में उन्हें मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई थी। वुडलैंड अस्पताल की तरफ से यह भी साफ किया गया है कि गांगुली ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित नहीं हुए थे। 
विज्ञापन


वुडलैंड अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया "हमनें आज दोपहर गांगुली को छुट्टी दे दी है। वो घर में एक पखवाड़े तक डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेट रहेंगे। इसके बाद आगे के इलाज का फैसला किया जाएगा।" 49 वर्षीय गांगुली एक साल के अंदर दूसरी बार अस्पताल पहुंचे थे। इससे पहले जनवरी में हार्ट अटैक की वजह से भी उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। 
विज्ञापन

हेल्थ बुलेटिन में स्थिर थी हालत
कोरोना से संक्रमित होने के बाद गांगुली की तबियत ज्यादा नहीं बिगड़ी थी। बुधवार को अस्पताल की तरफ से जारी अपडेट में कहा गया था, 'बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की हेमोडायनामिक स्थिरता (दिल की धड़कन और रक्त प्रवाह सामान्य है) बनी हुई है और उन्हें बुखार नहीं है, इसके साथ ही उनके ऑक्सीजन का स्तर भी सामान्य बना हुआ है। रात को उन्हें एक अच्छी नींद आई और उन्होंने सुबह समय से नास्ता और खाना भी खाया।'

भारत के अफ्रीका दौरे से पहले विवादों में रहे थे
भारत के अफ्रीका दौरे से पहले गांगुली काफी विवादों में भी रहे थे। इस दौरे से ठीक पहले बीसीसीआई ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान बना दिया था। इसके बाद गांगुली ने कहा था कि चयनकर्ताओं ने विराट से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन विराट नहीं माने और इस्तीफा दे दिया। वहीं, चयनकर्ताओं को सीमित ओवर क्रिकेट में दो अलग-अलग कप्तान रखने का फैसला सही नहीं लगा। इसके बाद गांगुली ने चेतन शर्मा के साथ मिलकर विराट से बात की और उन्हें पूरा विजन समझाया। विराट के मानने के बाद ही रोहित को वनडे का कप्तान बनाया गया। 

गांगुली के बयान के बाद विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के कहा था "जब मैंने टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी, मैं सबसे पहले बीसीसीआई के पास गया था। उन्हें अपने फैसले को लेकर जानकारी दी थी। मैंने अपने विचार और परेशानियां सबके सामने रखी थीं। बोर्ड ने इसे स्वीकार किया और मेरी परेशानियों को समझा। उन्होंने मुझसे एक बार भी अपने फैसले को पुनर्विचार करने के लिए नहीं कहा।"  विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जमकर बवाल मचा और गांगुली से इस मामले में जवाब मांगा गया। देश-विदेश के कई खिलाड़ियों ने इस पर अपनी राय दी। इसके बाद गांगुली ने कहा "मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। बीसीसीआई इस मामले से सही तरीके से निपटेगा।"


देश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
देश में शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर कोरोना के 16,746 नए मरीज सामने आए। वहीं ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हो गई है। देर रात के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 198 मामले सामने आए हैं, जिसमें अकेले मुंबई में 190 ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed