{"_id":"62c846401c0aa84bdf1720c6","slug":"sourav-ganguly-dance-video-bcci-president-sourav-ganguly-danced-with-daughter-sana-and-wife-dona-in-london-watch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sourav Ganguly Video: बर्थडे पर सौरव गांगुली बने 'हीरो', लंदन की सड़कों पर बेटी-पत्नी के साथ जमकर किया डांस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sourav Ganguly Video: बर्थडे पर सौरव गांगुली बने 'हीरो', लंदन की सड़कों पर बेटी-पत्नी के साथ जमकर किया डांस
Fri, 08 Jul 2022 09:39 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:39 PM IST
सार
सौरव गांगुली ने सड़के किनारे बेटी सना और पत्नी डोना के साथ डांस किया। क्रिकेट मैदान पर विपक्षी टीमों पर दबाव बनाने के लिए मशहूर गांगुली का यह अंदाज पहली बार देखने को मिला है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली शुक्रवार (आठ जुलाई) को 50 साल के हो गए। उन्होंने अपना 50वां जन्मदिन लंदन में मनाया। गांगुली से एक दिन पहले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी लंदन में ही अपना 41वां जन्मदिन मनाया था। गांगुली ने अपने बर्थडे को कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है। लंदन की सड़कों पर डांस करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
गांगुली ने सड़के किनारे बेटी सना और पत्नी डोना के साथ डांस किया। क्रिकेट मैदान पर विपक्षी टीमों पर दबाव बनाने के लिए मशहूर गांगुली का यह अंदाज पहली बार देखने को मिला है। उन्होंने बेटी-पत्नी के अलावा करीबी दोस्तों के साथ अक्षर कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म 'देसी बॉयज' के गाने 'तू मेरा हीरो...' पर ठुमके लगाए।
इससे पहले गांगुली ने प्री-बर्थडे पार्टी भी की थी। गांगुली ने बुधवार को प्री-बर्थडे पार्टी में केक काटा था। इस दौरान बीसीसीआई के सचिव जय शाह, आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर नजर आए थे। गांगुली और सचिन के बीच काफी अच्छी दोस्ती है और वह यहां भी दिख रही है। एक तस्वीर में उनकी पत्नी डोना गांगुली और सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर नजर आ रही हैं। सौरव और डोना की शादी 21 फरवरी 1997 को हुई थी। वहीं, सचिन ने अंजलि से 25 मई 1995 को शादी की थी।
गांगुली और तेंदुलकर दोनों की इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने की काफी अच्छी यादें हैं। दोनों ने इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट और वनडे दोनों में काफी रन बनाए और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 2007 में इंग्लैंड में भारत की पिछली टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

Sourav Ganguly Celebrating 50th B'day dancing Midnight with daughter Sana & Wife Dona Ganguly in London.@SGanguly99 #HappyBirthdayDada #BCCI #SouravGanguly #SouravGangulybirthday #birthday #Cricket #Dada pic.twitter.com/DO5sNr3bKy
विज्ञापन विज्ञापन— Vineet Sharma (@Vineetsharma906) July 8, 2022